Aakash Chopra की भविष्यवाणी, T20 World Cup Playing XI में शिवम दुबे, यशस्वी जायसवाल या रिंकू सिंह में से एक को मिलेगा मौका

T20 World Cup Playing XI में

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

T20 World Cup Playing XI : जैसा कि आप जानते हैं T20 World Cup नज़दीक आ रहा है और टीम इंडिया इसके लिए तैयारियों में जुटी हुई है। वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में टीम इंडिया को अकसर बाएं हाथ के बल्लेबाजों की कमी महसूस होती है। इसी के चलते वर्तमान में टीम मैनेजमेंट द्वारा लगातार बाएं हाथ के बल्लेबाजों को प्लेइंग XI में खिलाया जा रहा है। टीम इंडिया में फ़िलहाल टॉप ऑर्डर के लिए यशस्वी जायसवाल और तिलक वर्मा, वहीं मिडिल एवं लोअर ऑर्डर में शिवम दुबे और रिंकू सिंह को मौका मिल रहा है।

इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर Aakash Chopra द्वारा एक टिप्पणी सामने आई है, जिसके मुताबिक वह मानते हैं कि 2024 T20 World Cup Playing XI में इनमें से किसी एक ही खिलाड़ी को मौका मिलने वाला है। कुछ दिनों पहले उन्होंने इस बारे में बात करते हुए इसके पीछे का कारण भी बताया था।

Aakash Chopra की बड़ी टिप्पणी

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे T20I मुकाबले में यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। इस मुकाबले में यशस्वी द्वारा 34 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौकों और 6 छक्कों की सहायता से 68 रनों की शानदार पारी खेली गई। इसी के साथ दुबे ने 32 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौकों और 4 छक्कों कि मदद से नाबाद 63 रन की पारी खेली। मुकाबले के दौरान दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी हुई।

रिंकू सिंह द्वारा T20 फॉर्मेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। आकाश चोपड़ा द्वारा IND vs AFG 2nd T20I के बाद ‘एक्स’ पर टिप्पणी की गई, “दुबे के पास अविश्वसनीय मारक शक्ति है। यशस्वी का कौशल और इरादे बेहद सराहनीय है। फिर रिंकू हैं। तीन लेफ्टी द्वारा वर्ल्ड कप चयन के लिए मजबूत दावेदारी पेश की जा रही है। लेकिन जैसा कि किस्मत को मंजूर है..इनमें से किसी एक को ही प्लेइंग XI में मौका मिलेगा।”

T20 World Cup Playing XI में होगा सिर्फ एक ही लेफ्ट हैंडर

आपको बता दें कुछ दिनों पहले आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस बारे में बात करते हुए इसका कारण बताया था। उन्होंने कहा था, “मेरा मानना है कि बाएं हाथ के खिलाड़ी T20 World Cup Playing XI में नज़र नहीं आएंगे। जब आप टॉप 6 बल्लेबाज़ों का चयन करते हैं, तो आपको केवल 1 बाएं हाथ का बल्लेबाज देखने को मिलता है और मैं मजाक नहीं कर रहा हूं।”

उन्होंने कहा कि अगर रोहित और विराट ओपनिंग करते हैं और सूर्यकुमार यादव तीसरे नंबर पर खेलते हैं, तो आपके पास टॉप-3 में एक भी कीपर मौजूद नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर जितेश विकेटकीपिंग करते हैं, तो वह एक राइट हैंड प्लेयर हैं, वहीं हार्दिक भी एक राइड हैंडर हैं। ऐसे में मिडिल आर्डर में केवल एक बाएं हाथ के बल्लेबाज को मौका मिल पायेगा। उनके मुताबिक अभी तक ऐसा लगता है कि यह बाएं हाथ का खिलाड़ी रिंकू सिंह होने वाले हैं।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib