टाटा Curvv EV लॉन्च, सिंगल चार्ज में देगी 585Km तक की रेंज, मिलेंगे इतने सारे धांसू फीचर्स, देखिए कीमत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक कारों की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। इस कड़ी में टाटा मोटर्स ने भी अपनी कर्व कूप SUV लांच कर दी है कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक और ICE मॉडल लॉन्च किया है। इस EV का कॉन्सेप्ट फॉर्म कंपनी ने 2 साल पहले पेश किया था। यह टाटा की नई D सेगमेंट कॉम्पटीटर है। भारत में सबसे EV पोर्टफोलियो है। अब कर्व EV को भी इस लिस्ट में शामिल किया है। इंडिया के मार्केट में इसका मुकाबला अपकमिंग हुंडई क्रेटा EV, अपकमिंग किआ कैरेंस EV, अपकमिंग होंडा एलिवेट EV, MG ZS EV और अपकमिंग महिंद्रा XUV.e8 जैसे मॉडल से होने जा रहा है।

कर्व EV में आपको दो बैटरी पैक दिया गया है एक 45 kWh बैटरी पैक है, जो 502 Km तक की रेंज देती है वही दूसरा 55 kWh बैटरी पैक, जो सिंगल चार्ज पर 585Km की रेंज देता है वही इन रियाल वर्ल्ड रेंज क्रमशः 350 Km और 425 Km तक होता है। टाटा मोटर्स के मुताबिक, कर्व EV में 5-स्टार BNCAP-कैपेबल बॉडी स्ट्रक्चर दिया है, जो सेफ्टी स्टैंडर्ड को सुनिश्चित करती है।

कर्व EV को 5 ट्रिम के 7 वेरिएंट में लांच किया गया है इसकी कीमत 17.49 लाख रूपये है इसकी बुकिंग 12 अगस्त से शुरू होगी।ग्राहक इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ डीलरशिप पर जाकर बुक कर सकते है। टाटा कर्व EV में आकर्षक एक्सटीरियर डिजाइन के साथ आती है। जो स्लीक LED हेडलैम्प और LED DRLs के साथ आता है। वही पीछे की तरफ वेलकम और गुडबाय एनिमेशन के साथ कनेक्टेड टेल लैंप भी हैं। इसमें क्लोज्ड ऑफ फ्रंट ग्रिल, स्लोपिंग रूफलाइन, 18-इंच एलॉय व्हील, फ्लश डोर हैंडल और व्हील आर्च पर पियानो ब्लैक एलिमेंट भी हैं। शार्क फिन एंटीना, रूफ माउंटेड स्पॉइलर और सिल्वर स्किड प्लेट के साथ इसकी स्पोर्टी अपील और भी बढ़ जाती है, जबकि यह एयरोडायनामिक रूप से डिजाइन किए गए एलॉय व्हील दिए हैं।

टाटा कर्व EV को कुल 5 मोनोटोन शेड्स में पेश किया गया है इनमें स्टीन व्हाइट, फ्लेम रेड, एम्पॉवर्ड ऑक्साइड, प्योर ग्रे और वर्चुअल सनराइज इनमें से तीन शेड्स दिए गए है। जिसमें प्योर ग्रे कर्व EV के लिए यूनिक है। इसमें 500 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। इसे 5 ट्रिम लेवल स्मार्ट, प्योर, क्रिएटिव, एक्म्पलिश्ड और एम्पावर्ड में लांच किया गया है। इसमें 500 लीटर बूट स्पेस दिया है, जिसे 973 लीट तक बढ़ाया जा सकता है। फ्रंट ट्रंक में 35 लीटर का बूट दिया गया है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 190mm है।

टाटा कर्व EV के सेफ्टी फीचर्स
टाटा कर्व EV में सेफ्टी फीचर्स मिल जाते है ये अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा ADAS जैसे फीचर्स मिल जाते है इसमें सुरक्षा के लिए कुल 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा, ऑल व्हील डिस्क ब्रेक, i-VBAC के साथ ESP, ड्राइवर डोज-ऑफ अलर्ट के साथ एडवांस्ड ESP, हिल एसेंट और डिसेंट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए है वही इसमें एडवांस्ड व्हीकल अलर्ट सिस्टम (AVAS), फ्रंट पार्किंग सेंसर और फ्रंट फॉग लैंप भी मिलेंगे। अपने वर्ग में सबसे अधिक संख्या में ADAS जैसे फीचर्स दिए गए है वही टाटा कर्व EV में एडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन डिपार्चर वार्निंग, लेन कीप असिस्ट, फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग, ऑटमैटिक आपातकालीन ब्रेकिंग, ट्रैफिक साइन रिकॉग्निशन, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन जैसे फीचर्स दिए हैं।

ICE वैरिएंट में मल्टी इंजन ऑप्शन
टाटा कर्व के ICE मॉडल में आपको 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल रेवोट्रॉन यूनिट और अपडेटेड 1.5-लीटर क्रायोटेक डीजल यूनिट दी गयी है ये दोनों नेक्सॉन से लिए गए है पहला इंजन 120 hp का पावर और 170 Nm का टॉर्क जनरेट किया गया है जबकि क्रायोटेक 115 hp का पावर और 260 Nm का टॉर्क जनरेट किया गया है वही इसकी कीमतों को लेकर के जानकारी सामने नहीं आई है।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib