TBMAUJ Box Office Collection : जैसा कि आप जानते हैं इस समय शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ सिनेमाघरों में लगी हुई है। आपको बता दें फिल्म अपनी रिलीज़ के तीसरे हफ्ते में है और संकेतों को देखते हुए लगता है कि अगले हफ्ते के आखिर तक फिल्म का थिएटर प्रदर्शन पूरा हो जाएगा। आपको बता दें फिल्म ने 18 दिन के बाद बॉक्स ऑफिस पर कुल 74.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी बेच पहली बार फिल्म का कलेक्शन 1 करोड़ रुपये के नीचे चला गया और सोमवार को फिल्म ने केवल 90 लाख रुपये कमाए।
आपको बता दें रिलीज़ के बाद से यह अभी तक फिल्म का सबसे कम कलेक्शन है। अगर रविवार के कलेक्शन से तुलना करें, तो फिल्म के कलेक्शन में करीब 65% की गिरावट देखने को मिली है। ऐसे में अब फिल्म का आगे अच्छी कमाई करना काफी मुश्किल नज़र आ रहा है। पिछले साल आई रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के बाद यह बड़े पर्दे पर आने वाली पहली प्रेम कहानी थी। ऐसे में फिल्म को लेकर दर्शकों को काफी सारी उम्मीदें थी, लेकिन यह जनता से जुड़ने में सफल नहीं हो पाई।
TBMAUJ Box Office Collection : कुछ ऐसा रहा फिल्म का अब तक का प्रदर्शन
आपको बता दें फिल्म ने अपनी रिलीज़ के पहले हफ्ते में 44.35 करोड़ रुपये की कमाई (TBMAUJ Box Office Collection) के साथ एक अच्छी शुरुआत की थी। वहीं दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 21.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसके बाद दो हफ्ते में फिल्म की कुल कमाई 66 करोड़ रुपये पंहुच गई। ऐसी उम्मीद थी कि फिल्म अपने तीसरे सप्ताह के अंत तक 70 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी, लेकिन इसने शनिवार को ही यह उपलब्धि हासिल कर ली। रविवार को फिल्म ने 2.65 करोड़ रुपये की कमाई की, लेकिन सोमवार को इसकी कमाई गिरकर 90 लाख रह गई।
आपको बता दें दिनेश विजान के प्रोडक्शन हाउस की तरफ से स्त्री, भेड़िया, जरा हटके जरा बचके और लुका छुपी जैसी फिल्मों के बाद यह सबसे सफल फिल्म है। फ़िलहाल यह फिल्म परदे पर यामी गौतम द्वारा अभिनीत “आर्टिकल 370” के साथ मुकाबला कर रही है, जो फ़िलहाल बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है।







