Himachal News: तकनीकी शिक्षा विभाग ने आगे बढ़ाई पॉलिटेक्निक में प्रवेश तिथि

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal News: तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने खराब मौसम को देखते हुए प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पॉलिटेक्निक में रिपोर्टिंग की अंतिम तारीख 10 जुलाई से बढ़ाकर 12 जुलाई कर दी है।

तकनीकी शिक्षा विभाग के निदेशक विवेक चंदेल ने बताया कि प्रदेश के राजकीय एवं निजी बहुतकनीकी संस्थानों (पॉलिटेक्निक) में सत्र 2023-24 के लिए उम्मीदवारों की

मौसम खराब होने की वजह से 10 जुलाई से बढ़ाकर 12 जुलाई किया गया

पैट परीक्षा के आधार पर प्रथम वर्ष प्रवेश के लिए संबंधित पॉलिटेक्निक में रिपोर्टिंग और मूल प्रमाण पत्र के सत्यापन की अन्तिम तिथि को मौसम खराब होने की वजह से 10 जुलाई से बढ़ाकर 12 जुलाई किया गया है।इसके अतिरिक्त दूसरे राउंड में प्रवेश की प्रक्रिया 12 जुलाई की जगह 13 जुलाई से प्रारंभ होगी।उन्होंने बताया कि तकनीकी शिक्षा व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के अन्तर्गत चल रहे राजकीय एवं निजी बहुतकनीकी संस्थानों (पॉलिटेक्निक) में प्रवेश प्रथम दो चरणों में ऑन लाइन काउंसलिंग द्वारा तथा खाली बची सीटों पर प्रवेश दो केंद्रीकृत ऑफलाइन काउंसलिंग के आधार पर होता है।

बहुतकनीकी संस्थानों के लिए 13 डिप्लोमा कोर्सेस को लेकर चल रही

वर्तमान में यह प्रवेश प्रक्रिया 16 राजकीय और 8 निजी बहुतकनीकी संस्थानों के लिए 13 डिप्लोमा कोर्सेस को लेकर चल रही है, जिसमें इस सत्र से कंप्यूटर इंजीनियरिंग, आईओटी तथा मेकाट्रोनिक्स डिप्लोमा भी शामिल हैं।

see more..Himachal News: बरसात प्रभावितों को त्वरित सहायता दे सरकार

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib