तेलंगाना सरकार ने किसानों के लिए लांच किया “भूभारती पोर्टल” , जमीनी जुड़ी समस्या का तुरंत मिलेगा हल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

तेलंगाना सरकार किसानों और आम लोगों के एक बड़ी सुविधा लेकर के आ गयी है। मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी की अगुवाई में राज्य सरकार 14 अप्रैल, सोमवार को “भूभारती पोर्टल” लांच करने जा रही है। इस पोर्टल के जरिए जमीन से जुड़ी समस्याओ का समाधान आसान, पारदर्शी तेज तरीके से किया जा सकता है।

3 चरण में होगी पायलट परियोजना की शुरुआत

शनिवार को मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने अपने आवास से भूभारती पोर्टल की समीक्षा की है। उन्होंने अधिकारियों से इस पोर्टल को और अधिक बेहतर बनाने के लिए सुझाव मांगे है। इसके साथ ही उन्होंने बताया की शुरुआत में 3 चरणों में पायलट योजना की शुरू की गयी है। मुख्यमंत्री ने जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि हर मंडल में जागरूकता कार्यक्रम चलाएं ताकि जनता और किसान इस पोर्टल के उपयोग को समझ सकें। वही बैठक में अधिकारियों को यह भी कहा गया कि पोर्टल की भाषा आसान और समझने योग्य होनी चाहिए।

लोगों की मदद से किया जाएगा सुधार

सीएम रेवंत रेड्डी ने यह भी कहा कि समय-समय पर पोर्टल को अपडेट किया जाए और जनता से मिल रहे सुझावों को ध्यान में रखा जाए। उन्होंने पोर्टल के साथ-साथ मोबाइल ऐप को भी यूजर फ्रेंडली और तेज बनाने के लिए काम कर सके। इस समीक्षा बैठक में राज्य के राजस्व मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी, सीएम के प्रमुख सचिव वी. शेषाद्रि, सचिव संगीता सत्यनारायण और कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

इंदिराम्मा आवास योजना

योजना की समीक्षा की है। उन्होंने कहा कि इस योजना का लाभ केवल गरीब और पात्र लोगों को मिलना चाहिए। वही गांव स्तर पर बनी इंदिराम्मा समितियों को यह देखना होगा कि सही व्यक्ति को ही घर मिले सके। मुख्यमंत्री ने मंडल अधिकारियों (तहसीलदार, एमपीडीओ और इंजीनियरों) की टीम को निर्देश दिया कि वे गांवों में जाकर सूची का सत्यापन करें। यदि किसी अपात्र व्यक्ति को घर दिया जाता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

सीएम का कहना है की यदि लाभर्थियों को 50 % तक अधिक स्वीकृत मकान निर्माण कर सकता है। वही सरकार की तरफ से सिंनेट और स्टील की उचित कीमतों पर आपूर्ति की व्यवस्था की जाएगी।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib