नए बजट के साथ जारी होगी पीएम किसान स्‍कीम की 19वीं किस्‍त? क्या नए साल में बढ़ेगी क़िस्त की राशि

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

देशभर के करोड़ों किसान केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के बेसब्री के साथ में इन्तजार का रहे है। अब तक केंद्र सरकार 2019 से इस योजना के तहत 2 – 2 हजार रूपये की 18 किस्तें छोटे और सीमांत किसानों के खाते में डाल चुकी है पीएम नरेंद्र मोदी ने 5 अक्‍टूबर को 18वीं किस्‍त महाराष्‍ट्र के वाशिम से जारी की थी। वही 18वीं किस्‍त के तहत 9.6 करोड़ से ज्‍यादा किसानों के खाते में 20 हजार करोड़ से ज्‍यादा की राशि ट्रांसफर की गई थी। अब किसानों को 19वीं किस्‍त का इंतजार है।

फरवरी में जारी हो सकती है क़िस्त
केंद्र सरकार के अब तक के पैटर्न के हिसाब से पीएम किसान योजना की 19वीं किस्‍त नए बजट के साथ जारी हो सकती है यानी फरवरी के महीने यह क़िस्त जारी हो सकती है। दरअसल, केंद्र सरकार लगभग 4 महीने के अंतराल पर 2000 रुपये की किस्‍त जारी करती है। ऐसे में अगली किस्‍त फरवरी में आने की संभावना बन रही है। सरकार पिछले कई सालों से 1 फरवरी को आम बजट पेश करती आ रही है। हालां‍कि, सरकार की ओर से 19वीं किस्‍त जारी करने को लेकर कोई आधि‍कारिक जानकारी नहीं दी गई है।

इस बार बढ़ सकते है क़िस्त के पैसे
पीएम किसान सम्‍मान निध‍ि योजना के तहत सरकार छोटे और सीमांत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये तीन किस्‍तों में देती है। वही 2000 रुपये की हर किस्‍त तकरीबन चार महीने के अंतराल में किसानों के खाते में दी जाती है। पिछले कुछ समय से योजना के तहत दी जाने वाली राश‍ि बढ़ाने की मांग की जा रही है। लेकिन, केंद्र सरकार ने हाल-फ‍िलहाल में इसे बढ़ाने को लेकर सार्वजनिक मंच पर कोई चर्चा नहीं की है।

अमित शाह ने किया बड़ा फैसला
हालांकि, केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इस साल हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान पीएम किसान सम्‍मान निध‍ि की राश‍ि 6000 रुपये से बढ़ाकर 10 हजार रुपये करने की बात कही थी। अब राज्‍य में फिर उनकी सरकार बनी है। ऐसे में हरियाणा के आगामी बजट में राशि बढ़ाने की कोई घोषणा हो तो इसमें हैरानी वाली बात नहीं होगी। लेकिन, केंद्र या हरियाणा सरकार की ओर से राज्‍य में पीएम किसान की राश‍ि बढ़ाने को लेकर अब तक कुछ कहा नहीं गया है।

राशि को बढ़ाने के लिए उठ रही मांग
भारत सरकार केंद्रीय बजट 2025-26 तैयार कर रही है इसके लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्‍यक्षता में विभि‍न्न सेक्‍टर्स की प्री-बजट मीटिंग चल रही है वही शनिवार को एक प्री बजट परामर्श बैठक में किसान संगठन भारतीय किसान यूनि‍यन ने केंद्र सरकार को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की राशि दोगुनी कर सालाना 12000 रूपये करने का सुझाव दिया है इसके साथ ही वित्त मंत्री के सामने कई प्रस्ताव रखे गए है।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib