Himachal News: केंद्रीय टीम ने बारिश-बाढ़ से हुए नुकसान का किया आकलन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal News: राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के वित्तीय सलाहकार रविनेश कुमार के नेतृत्व वाली चार सदस्यीय अंतर मंत्रालयी केंद्रीय टीम ने बुधवार को मंडी जिले में बारिश प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया।

इस टीम में केंद्रीय जल आयोग के निदेशक पीयूष रंजन, केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के निदेशक आर.के.मीणा और वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग के उप निदेशक महेश कुमार उनके साथ रहे।

केंद्रीय टीम ने मंडी के थुनाग, पंडोह, औट और बालीचौकी क्षेत्र का दौरा किया

इस दौरान विशेष सचिव एवं निदेशक राजस्व तथा आपदा प्रबंधन डी.सी राणा और जिलाधीश मंडी अरिंदम चौधरी समेत जिले के अन्य आला अधिकारी भी उपस्थित रहे।केंद्रीय टीम ने मंडी के थुनाग, पंडोह, औट और बालीचौकी क्षेत्र का दौरा किया, जहां 9-10 जुलाई को भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। टीम ने क्षतिग्रस्त मकानों-दुकानों का निरीक्षण करने के साथ साथ प्रभावित परिवारों से बातचीत भी की। इसके अलावा उन्होंने सड़क, पुल, पेयजल और विद्युत समेत अन्य परियोजनाओं को पहुंचे नुकसान का आकलन किया।इस दौरान अंतर मंत्रालयी केंद्रीय दल के टीम लीडर एवं राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के वित्तीय सलाहकार रविनेश कुमार ने बताया

केंद्र सरकार के निर्देशों पर उनकी 8 सदस्यीय टीम आंकलन के लिए पहुंची

कि केंद्र सरकार के निर्देशों पर उनकी 8 सदस्यीय टीम हिमाचल में बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन कर रही है। इस टीम को 4-4 सदस्यों के साथ दो भागों में बांटा है। जिसमें एक टीम मंडी, कुल्लू के दौरे पर है, वहीं दूसरी सोलन, शिमला और किन्नौर जिलों का दौरा कर नुकसान का जायजा ले रही है। यह टीम हिमाचल में क्षति का जायजा लेने के बाद केंद्र सरकार को यहां की वस्तुस्थिति से अवगत कराएगी। जिसके बाद सरकार मुआवजे पर फैसला लेगी।वहीं, जिलाधीश अरिंदम चौधरी ने बताया कि केंद्रीय टीम ने भीषण बारिश और फ्लैश फल्ड से जिले में हुई भारी क्षति को देख कर नुकसान का आकलन किया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति विभाग समेत अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे, जिन्होंने टीम को विभागीय नुकसान के बारे में जानकारी दी।

see more..Himachal News: विधायक चंद्रशेखर ने किया मंडी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib