Himachal News: केंद्रीय टीम ने ‘कैच द रेन’ के तहत हुए कार्यों का किया निरीक्षण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal News: भारत सरकार की टीम ने मंडी जिला में जल शक्ति अभियान ‘कैच द रेन’ के तहत किए गए कार्यों का निरीक्षण किया तथा जिला प्रशासन के साथ समीक्षा बैठक भी आयोजित की ।

इस केंद्रीय टीम में सेंट्रल नोडल ऑफिसर एम् अनीथा तथा गजानन, साइंटिफिक ऑफिसर शामिल है ।

75 अमृत सरोवर बनाने के लक्ष्य के मुकाबले 230 अमृत सरोवरों का निर्माण किया जा रहा

प्रवास के पहले दिन केंद्रीय दल ने उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, खंड विकास अधिकारियों, वन, जल शक्ति, कृषि, बागवानी तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक की । बैठक में जिले में जल संरक्षण के कार्य जैसे जल संरक्षण संरचनाओं का निर्माण, अमृत सरोवर तथा जल शक्ति केंद्र इत्यादि के निर्माण कार्यों की जानकारी हासिल की।दल के सदस्यों ने मंडी जिले में अब तक हुए कार्यो की प्रगति की समीक्षा की और इस तरह के कार्यो के कार्यान्वयन के दौरान आने वाले अनुभवों और समस्याओं के बारे में जिला अधिकारियों से प्रतिक्रिया ली । विभागीय अधिकारियों ने भी अपने विभाग से संबंधित किये जा रहे कार्यों की जानकारी के साथ उनके चित्रों को भी साझा किया तथा अपने अनुभवों का आदान-प्रदान किया ।उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने दल के सदस्यों का स्वागत किया तथा बताया कि जिला में 75 अमृत सरोवर बनाने के लक्ष्य के मुकाबले 230 अमृत सरोवरों का निर्माण किया जा रहा है,

98 अमृत सरोवरों का कार्य प्रगति पर है

जिनमें से 118 अमृत सरोवर पूरे हो चुके हैं जबकि 98 अमृत सरोवरों का कार्य प्रगति पर है ।इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त निवेदिता नेगी सहित अन्य विभागों के उच्च अधिकारी भी उपस्थित थे ।इसके बाद दल ने जिला के सुन्दरनगर तथा रिवालसर का दौरा किया तथा ग्रामीण विकास, जल शक्ति तथा कृषि विभाग द्वारा बनाए गए अमृत सरोवर का निरीक्षण किया ।

see more..Himachal News: निवेशकों के साथ सीएम की शिमला में बैठक शुरू

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib