Himachal News: एनएच 205 मस्सेवाल मोड़ सड़क जो की पंजाब हिमाचल के 20 गांव को जोड़ती है वे अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही हैै .

सड़क पर पड़े बड़े-बड़े गड्ढे और सड़क की निकली हुई बजरी हादसों को न्योता दे रही है.
हिमाचल के दर्जनों गांवों को जोड़ने वाली सड़क पर सफर करना किसी खतरे से खाली नहीं है
एनएच 205 संपर्क सड़क पंजाब के मस्सेवाल चिकना मझेड दौलौवाल काहीवाल बलोली और वहीं दुसरी तरफ हिमाचल कै बैहल सै होती हुई बाया सिमरवाल पहाडपुर सै आंनदपुर और हिमाचल कै लखनो टोबा धरोट बसी तरसुह गवालथाई होते हुये भाखड़ा नंगल डैम पहुंचती है और यह सडक टोबा सै विश्व विख्यात मंदिर श्रीनैना देवी कै लिये जाती है।पंजाब के साथ-साथ हिमाचल के दर्जनों गांवों को जोड़ने वाली सड़क पर सफर करना किसी खतरे से खाली नहीं है, इस सड़क पर छोटी मोटी दुर्घटनाएं होना आम बात हो गई है उल्लेखनीय है कि हिमाचल पंजाब के सैकड़ों लोग इस सड़क से नालागढ़ बद्दी बरोटीवाला परमाणु में अपनी ड्यूटी करने के लिए हर रोज इस सड़क पर सफर करते हैं और इसके अलावा क्षेत्र के लोगों के प्रमुख शहर आनंदपुर साहिब और कीरतपुर साहब जाने के लिए लोगों कि एकमात्र सहारा यह सड़क है।
सड़क को 12 फुट से 18 फुट करने का प्रपोजल बनाकर भेजा हुआ है
एक तरफ पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है तो दूसरी तरफ हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार है लोगों ने अपने-अपने क्षेत्र के विधायकों और विभाग से जोरदार गुजारिश की है कि इस सड़क की हालत को सुधारा जाए इस सड़क को लेकर धरोट पंचायत के प्रधान भाग सिंह चौधरी टोबा पंचायत के प्रधान कुलदीप कुमार उप प्रधान मोहन लाल परैम ठाकुर बैहल पंचायत के प्रधान करमजीत कौर कौडावली पंचायत कै प्रधान प्रदीप कुमार उप प्रधान हरपाल ठाकुर भजन ठाकुर सरपंच हरदयाल सिंह महेंदर सिंह लंबरदार बाबा बलदेव सरपंच माघि चौधरी सरपंच जसवंत सिह जग मोहन सिंह बाबा मोहणि जगमोहन चौधरी चौगिंदर सिंह हैप्पी चंदेल परविण चौधरी आदि ने इस सड़क को लेकर सरकार से गुजारिश कि है इस सडक कि हालत को सुधारा जाए ।इस संबंध में जब पीडब्ल्यूडी विभाग के संबंधित जेई सुखबीर सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हमारी ओर से इस सड़क को 12 फुट से 18 फुट करने का प्रपोजल बनाकर भेजा हुआ है।
सड़क को, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना 3 में डाला गया है
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस के ध्यान में यह मसला है तथा उनकी ओर से भी उचित कदम उठाए जा रहे हैं, उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि जल्द ही इस का हल हो जाएगा।इसको लेकर जब पीडब्ल्यूडी सैक्शन टोबा के जेई पितांबर लाल ने कहा कि इस सड़क को, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना 3 में डाला गया है और जिस कि D P R बन चुकि है स्वीकृति मिलने पर इसका काम करवाया जायेगा।
see more..Himachal News:कोरम के अभाव में नहीं हो सका एमसी जोगिन्दरनगर का चुनाव







