Himachal News: भाजपा विधायक व पूर्व उद्योग व परिवहन मंत्री विक्रम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार के भीतर आपसी सामंजस्य नजर नहीं आ रहा है

और सरकार लगातार आर्थिक बदहाली की बात कर रही है ।
सरकार के पास चालको का वेतन समय पर देने के भी पैसे नहीं है
जबकि कांग्रेस की गारंटीओं को पूरा करने की बात भी करती है। इन दोनों ही बातों में विरोधाभास है और अब लोग इससे परेशान हो गए हैं। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी की आर्थिक बदहाली के बावजूद सरकार बसों के बेड़े को इलेक्ट्रिक बड़े में बदलने की बात कर रही है जबकि सरकार के पास चालको का वेतन समय पर देने के भी पैसे नहीं है ।
प्रदेश की कांग्रेस सरकार गारंटीओ के सहारे सत्ता में आई है
पूर्व मंत्री विक्रम ठाकुर ने कहां है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार गारंटीओ के सहारे सत्ता में आई है और अब आर्थिक बदहाली की बात कर रही है ।विक्रम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश पर लोन की स्थिति पूर्व की भाजपा सरकार के समय भी थी मगर पूर्व की सरकार ने कभी भी आर्थिक बदहाली को नहीं भुनाया बल्कि इसके बावजूद प्रदेश में अभूतपूर्व विकास कार्य किए हैं । विक्रम ठाकुर का कहना है कि सरकार में आपसी सामंजस्य नजर नहीं आता है और विकास की दिशा में काम करने की बजाय मुख्यमंत्री मात्र मंच से आर्थिक बदहाली की बात करते हैं।
सरकार में आपसी सामंजस्य नजर नहीं आता है
विक्रम ठाकुर ने आरोप लगाया है कि एचआरटीसी की आर्थिक स्थिति सही नहीं है बावजूद इसके सरकार एचआरटीसी की बसों के बेड़े को इलेक्ट्रिक बड़े में बदलने की बात करती है जबकि इसके लिए ना तो पैसा है और ना ही अभी इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार हो पाया है। वहीं अभी सरकार के पास एचआरटीसी में चालकों को समय पर वेतन देने के भी पैसे नहीं है ।
see more..https://firenib.com/g-20-meet-started-in-iit-mandi/







