Himachal News: पशुओं में मुंह-खुर रोग को लेकर पशु पालन विभाग सतर्क चल रहा है। बरसात से पहले पशु पालन विभाग पशुओं को मुंह-खुर रोग की वैक्सीन को पूरा करने का टारगेट लेकर चला है ताकि बीमारी को पनपने से पहले की रोकाजा सके।

विभाग के पास बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ में इस रोग की 45 हजार के करीब वैक्सीन पहुंच चुकी है जिसके लगाने का कार्य भी जल्द शुरू होगा।
मुंह-खुर रोग अत्यंत संक्रामक विषाणु जनित रोग है
मुंह-खुर रोग अत्यंत संक्रामक विषाणु जनित रोग है। यह छूत की बीमारी है।इस रोग से पशु की मौत तो नहीं होती लेकिन दूध देने वाले पशु दूध देना कम कर देते हैं या बंद कर देते हैं। यह रोग गाय, भैंस, भेड़, बकरी व सूअर आदि पशुओं को होता है।

पशु चिकित्सा विभाग नालागढ़ ने इसकी रोकथाम के लिएविशेष टीम गठित कर दी है जो कि घर-घर जाकर पालतु पशुओं व बेसहारा घूम रहे पशुओं को वैक्सीन लगाएगी।
बीबीएन के लिए 45 हजार वैक्सीन पहुंच चुकी है
पशु चिकित्सा विभाग नालागढ़ के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीबी करकरा का कहना है कि बीबीएन के लिए 45 हजार वैक्सीन पहुंच चुकी है जिसमें 15 हजार अकेले नालागढ़ क्षेत्र के लिए होगी।उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आगे बढ़कर अपने पशुओं को वैक्सीन लगवाएं।
see more..Himachal News: एचआरटीसी ने चालक भर्ती प्रक्रिया की आरंभ







