किसानों के सरकार ने शुरू की एक नई पहल, यूट्यूब चैनल से मिलेगी खेती की पूरी जानकारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

किसानों की मदद के लिए जिला कृषि कार्यालय की तरफ से एक नई पहल की शुरुआत की गयी है। इस पहल के जरिए खेती से जुड़ी सभी जानकारी आप यूट्यूब के जरिए ले सकते है। इसके लिए आपको ‘मुक्तसर खेती सूचना’ नाम से एक नया यूट्यूब चैनल शुरू किया गया है। यह चैनल मुख्य रूप से पंजाब के मुक्तसर जिले के किसानों के लिए शुरू किया गया है, जो राज्य के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां का गृह जिला भी है वही इस पहल का मकसद किसानों को खेती से जुड़ी सभी डिटेल्स उपलब्ध करवाना है।

यूट्यूब पर मिलेगी यह सारी जानकारी

मौसम का पूर्वानुमान
सरकारी योजनाओं की जानकारी
आधुनिक खेती की तकनीक
उपलब्ध सब्सिडी की जानकारी
पंजीकरण और आवेदन की प्रक्रिया
कृषि से जुड़ी जरूरी घोषणाएं

यूट्यूब पर मुक्तसर खेती सूचना’ पर छोटे वीडियो और आसान भाषा में उपब्ध होंगे ताकि हर एक किसान आसानी से सभी बातें समझ सके। इसके साथ ही कई बार कठिन भाषा में उपलब्ध वीडियो को जुड़ी जानकारी आसान और सरल भाषा में मिल सके. ताकि किसान आसानी से घर बैठे फसलों की खेती कर सकें।

किसानों और कृषि विभाग के बीच की कड़ी का काम करेगा यह चैनल

मुक्तसर के मुख्य कृषि अधिकारी करनजीत सिंह गिल ने बताया, “यह चैनल हमारे और किसानों के बीच एक सेतु की तरह काम करेगा. हम समय पर जानकारी वीडियो के ज़रिए देंगे, जिससे किसान बेहतर निर्णय ले सकें.” उनका कहना है कि सही समय पर सही जानकारी मिलने से किसान बेहतर खेती के तरीके अपनाएंगे, पैदावार बढ़ेगी, और उनकी आय में भी सुधार होगा।

शुभारम्भ

इस यूट्यूब चैनल का औपचारिक शुभारंभ मुक्तसर के उपायुक्त अभिजीत कपलिश ने किया. उन्होंने इस पहल को समय की मांग बताया और कहा, “यह चैनल किसानों का भरोसेमंद साथी बनेगा। इससे किसान अपडेट रहेंगे और उन्हें खेती से अधिक कमाई करने में मदद मिलेगी.”

किसानों हुए खुश

सरकार की इस पहल की तारीफ किसान जसकरन सिंह और मंजीत सिंह ने की है। उन्होंने कहा, “हमें अक्सर सरकारी योजनाओं की जानकारी देर से मिलती है। अब इस चैनल से हमें हर खबर समय पर और घर बैठे मिल जाएगी। अब बार-बार कृषि कार्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ”
वही ‘मुक्तसर खेती सूचना’ यूट्यूब चैनल एक डिजिटल कदम है, जो किसानों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में बढ़ाया गया एक मजबूत प्रयास है। यह पहल ना सिर्फ जानकारी की पहुंच आसान बनाएगी, बल्कि खेती को भी और लाभदायक बनाएगी।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib