स्प्रिंकलर से लेकर टिलर तक कृषि उपकरण खरीदने के लिए सरकार दे रही है 50 % तक की सब्सिडी, देखिए डिटेल्स

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मध्यप्रदेश सरकार की तरफ से अलग अलग सिंचाई सिस्टमों के लिए सब्सिडी के साथ में किसानों को कई तरह से मदद दी जा रही है। इनमें से स्प्रिंकलर सेट, ड्रिप सिस्टम, पंप सेट (डीजल/इलेक्ट्रिक), पाइपलाइन सेट और रेन गन सिस्टम शामिल है वही किसानों की श्रेणी और भूमि की जोत के आधार पर सब्सिडी से 55 % तक छूट दी जा रही है वही सरकार ने अलग अलग योजनाओं जैसे कि राष्ट्रीय खाद्य तिलहन मिशन, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन दलहन और सूक्ष्म सिंचाई प्रणालियों के लिए प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत भी आवेदन मांगे हैं। इस स्कीम का उद्देश्य पूरे राज्य में सिंचाई में सुधार करना, पानी की बर्बादी को कम करना और किसानों को बेहतर पैदावार और टिकाऊ खेती के तरीकों को हासिल करने में मदद करना है।

6 करोड़ से अधिक सब्सिडी

मध्य प्रदेश में ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई के लिए 6 करोड़ रुपये से अधिक की सब्सिडी दी गई है। वही खरगोन में 1,870 किसान इस योजना से लाभान्वित हुए हैं. सिंचाई सिस्टम 50-70 परसेंट तक पानी बचाता है, जिससे फसल की पैदावार बढ़ती है। वही सब्सिडी में पंप सेट, रेन गन और पाइपलाइन सेट भी शामिल हैं। इसमें सरकार की ओर से किसानों को सिंचाई सिस्टम खरीदने के लिए 55 परसेंट तक सब्सिडी दी जाती है। इसके अलावा किसान खेत जुताई के लिए टिलर पर भी सब्सिडी ले सकते हैं।

राज्य सरकार किसानों को पारम्परिक सिंचाई तकनीकों के बजाय स्प्रिंकलर और ड्रिप सिस्टम का उपयोग करने के लिए बढ़ावा देती है ये आधुनिक सिस्टम में 70 परसेंट तक पानी बचा सकते हैं, जिससे सीमित जल संसाधनों के साथ भी बड़े क्षेत्रों की सिंचाई करना संभव हो जाता है, वही इस योजना से अकेले खरगोन जिले के 1,870 किसानों को लाभ मिल चुका है, जिसमें स्प्रिंकलर और ड्रिप सिंचाई के लिए कुल 6.14 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी गई है।

कितनी दी जा रही है सब्सिडी

स्प्रिंकलर सेट (इकाई लागत 19600/हेक्टेयर)-सभी वर्ग के लघु/सीमांत/अन्य किसानों के लिए इकाई लागत का 80 प्रतिशत या अधिकतम रु. 12000 रुपये
ड्रिप सिस्टम (इकाई लागत 80000/हेक्टेयर)-सभी वर्ग के लघु/सीमांत/अन्य किसानों के लिए इकाई लागत का 80 प्रतिशत या अधिकतम रु. 40000 रुपये
मोबाइल रेनगन (इकाई लागत 31600/हेक्टेयर)-सभी वर्ग के लघु/सीमांत/अन्य किसानों के लिए इकाई लागत का 80 प्रतिशत या अधिकतम रु. 15000 रुपये

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PMKSY)

स्प्रिंकल सेट

लघु/सीमांत किसान- सभी वर्ग के लघु/सीमांत किसानों के लिए इकाई लागत का 55 प्रतिशत सब्सिडी
अन्य किसान – सभी वर्ग के किसानों के लिए इकाई लागत का 45 प्रतिशत सब्सिडी

ड्रिप सिस्टम

लघु/सीमांत किसान – समस्त वर्ग के लघु/सीमांत किसानों के लिए इकाई लागत का 55 प्रतिशत सब्सिडी
अन्य किसान- समस्त वर्ग के अन्य किसानों के लिए इकाई लागत का 45 प्रतिशत सब्सिडी

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib