पहलगाम में हुई एक-एक मौत का बदला लेगी, सरकार अमित शाह की दुश्मनों को बड़ी चुनौती

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनातनी बचती हुई है इस बीच केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह ने पैगाम अटैक को लेकर बड़ा ब्यान दिया है। उनका कहना है कि पहलगाम में पहला हमला दुश्मन यह न सोचे की, उसकी जीत की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने एक एक मौत का बदला लेगी। इस देश की एक एक इंच जमीन से आतंकवाद का खत्म करेगी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिना पाकिस्तान का नाम लिए दुश्मन को बड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले का चुन-चुन कर जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई कायरतापूर्ण हमला करके यह सोचता है कि यह उनकी बड़ी जीत है तो एक बात समझ लीजिए, यह नरेंद्र मोदी सरकार है, किसी को बख्शा नहीं जाएगा। इस देश के हर इंच से आतंकवाद को उखाड़ फेंकना हमारा संकल्प है और यह पूरा होगा।

हर एक को मुंहतोड़ जवाब मिलेगा : शाह

अमित शाह का कहना है कि मैं आज जनता से कहना चाहता हूँ कि हम 90 दशक से कश्मीर से आतंकवाद चलाने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर मजबूती से लड़ रहे हैं। आज ये न सोचें कि उन्होंने हमारे नागरिकों की जान लेकर लड़ाई जीत ली है। मैं आतंक फैलाने वालों से कहना चाहता हूं कि ये लड़ाई खत्म नहीं हुई है, हर एक को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

बोडोफा के सम्मान समारोह में बोले गृहमंत्री ?

शाह का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमने हर चीज का कड़ा जवाब दिया है वही उत्तर पूर्व हो, वामपंथी उग्रवाद के क्षेत्र हों या कश्मीर में आतंकवाद का साया हो। वही केंद्रीय ग्रह मंत्री ने बोडोफा उपेंद्रनाथ ब्रह्मा की विरासत को सम्मानित करने के लिए सड़क और प्रतिमा के उद्घाटन समारोह में कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि आज मुझे कैलाश कॉलोनी में बोडोफा के सम्मान में प्रतिमा का अनावरण और सड़क का उद्घाटन करने का अवसर मिला है। यह प्रतिमा न सिर्फ बोडो समुदाय के लिए बल्कि उन सभी छोटी जनजातियों के लिए भी महत्वपूर्ण है जिन्होंने अपनी भाषा और संस्कृति के विकास के लिए संघर्ष किया है।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib