Himachal News: जी-20 मे मेहमानो खास अंदाज में किया स्वागत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal News: धर्मशाला में 19-20 अप्रैल को जी-20 सम्मेलन के लिए भारत समेत 20 देशों के 60 डेलीगेट्स मंगलवार को धर्मशाला पहुंचे। सभी मेहमानों का कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने पर हिमाचली परंपरा के अनुरूप में स्वागत किया गया।

उनकी अगवानी के लिए हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष आर.एस. बाली,सांसद किशन कपूर तथा इंदु गोस्वामी, विधायक सुधीर शर्मा तथा विपिन परमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा जिला प्रशासन के अधिकारी एयरपोर्ट पर उपस्थित रहे।

पारंपरिक वेशभूषा में सजीं युवतियों ने टीका लगाकर सभी डेलीगेट्स का स्वागत किया

वहां पारंपरिक वेशभूषा में सजीं युवतियों ने टीका लगाकर सभी डेलीगेट्स का स्वागत किया।एयरपोर्ट पर लोक कलाकारों ने हिमाचली फोक कल्चर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मेहमानों का मन मोह लिया। एयरपोर्ट पर स्वागत और हिमाचली संस्कृति से डेलीगेट्स बेहद प्रभावित नजर आए।

मेहमानों ने हिमाचली गानों व वाद्य यत्रों की धुनों पर लोक कलाकारों के साथ थिरकते हुए आनंद लिया

इस दौरान मेहमानों ने हिमाचली गानों व वाद्य यत्रों की धुनों पर लोक कलाकारों के साथ थिरकते हुए आनंद लिया। उसके उपरांत डेलीगेट्स को धर्मशाला के होटल रेडिसन ब्लू होटल ले जाया गया। वहां भी उनकी गर्मजोशी से अगवानी हुई।

सम्मेलन में ‘रिसर्च एंड इनोवेशन इनिशिएटिव गैदरिंग‘ विषय के तहत नवीनतम अनुसंधान और नवाचारों पर चर्चा होगी

बता दें, धर्मशाला में 19-20 अप्रैल को होने वाले जी-20 सम्मेलन में ‘रिसर्च एंड इनोवेशन इनिशिएटिव गैदरिंग‘ विषय के तहत नवीनतम अनुसंधान और नवाचारों पर चर्चा होगी। जी20 सम्मेलन के आयोजन के लिए होटल रेडिसन ब्लू को चिन्हित किया गया है। बैठक के अलावा मेहमानों के ठहरने की व्यवस्था भी रेडिसन ब्लू में ही है।

see more..Himachal News: कतर दोहा एयरवेज में सेवाएं देगी मंडी की बेटी आकांक्षा

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib