नई Bajaj Pulsar N125 16 अक्टूम्बर को होगी लांच, मिलेगी स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और ABS जैसे फीचर्स

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बाइक लवर्स के लिए बजाज ऑटो की तरफ से अच्छी खबर आ रही है। आपको बता दे, जल्द ही बजाज ऑटो अपनी नई पल्सर N125 को लॉन्च कर रही है। भारत में 16 अक्टूम्बर को इस नए मॉडल की लांचिंग होने जा रही है। यह ऑल-न्यू पल्सर होगी। हाल ही में इसे टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। नए मॉडल में कई फीचर्स देखने को मिल जाएंगे। अगर आप भी इस बाइक का इन्तजार कर रहे हैं तो यहां हम आपको नई पल्सर N125 के बारे में बता रहे हैं।

नई Bajaj Pulsar N125 में क्या है खास
बजाज ऑटो की नई पल्सर N125 में दमदार इंजन और फीचर्स देखने को मिल जाएंगे। इस बाइक को आपको परफेक्ट डिजाइन के साथ में तैयार किया गया है। वही टेस्टिंग के दौरान देखकर इसका अंदाजा लगाया जा सकता है इसे स्पोर्टी लुक के साथ में तैयार किया गया है। इसमें फ्यूल टैंक एक्सटेंशन, स्प्लिट सीट और टू-पीस ग्रैब रेल भी देखने के लिए मिल सकता है। इसमें एलईडी हेडलैंप भी मिलेगा। नया मॉडल मस्कुलर लुक में आएगा। बाइक में एलईडी हेडलैंप और LED टेल लाइट देखने को मिलेगी।
फीचर्स की बात की जाए तो न्यू पल्सर N125 के फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक देखने को मिल जाते है। इसके साथ ही बाइक में सिंगल-चैनल ABS के साथ रियर डिस्क देखने को मिल जाता है। बाइक के फ्रंट में टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर मोनोशॉक देखने के लिए मिल सकते हैं। नई पल्सर में डिजिटल कंसोल भी मिल सकता है, साथ ही स्मार्टफोन कनेक्टिविटी की भी सुविधा मिलेगी।

इंजन में होगा बदलाव
नई पल्सर N125 में मौजूदा पल्सर 125 वाला इंजन मिलेगा जो 125cc, सिंगल-सिलेंडर वाला होगा। बाइक को स्पोर्टी लुक देने के साथ ही इसके इंजन में भी कुछ बदलाव देखने के लिए मिल सकते हैं। बाइक में लगा इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जा सकता है। नई बजाज पल्सर N125 का मुकाबला TVS रेडर 125 और हीरो एक्सट्रीम 125R से देखने के लिए मिलेगी। बजाज की नई बाइक 1 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib