Ranveer Singh की इन 5 फिल्मों के बारे नहीं है कोई खास जानकारी, साइन करने के बाद ठंडे बस्ते में गए प्रोजेक्ट्स

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रणवीर सिंह अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ में फादरहुड को काफी एन्जॉय कर रहे है एक्टर अपनी न्यूली बोर्न बेबी के साथ में पूरा वक्त इंजॉय करते रहते है वही प्रोफेशनल लाइफ की बात करे तो आखिरी बार रणवीर को आलिया भट्ट के साथ में साल 2003 में आई फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में देखा गया था। अब वह जल्द ही अजय देवगन के साथ फिल्म ‘सिंघम अगैन’ में वो जल्द ही नजर आने वाले हैं। इसी बीच अभिनेता की कुछ ऐसी फिल्में भी हैं जिनका इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं लेकिन उन फिल्मों की कोई खोज-खबर नहीं मिली। उन फिल्मों का क्या हुआ किसी को समझ नहीं आ रहा है। चलिए आपको बताते हैं रणवीर की उन 5 फिल्मों के बारे में जो ठंडे बस्ते में चली गई हैं।

बैजू बावरा’
संजय लीला भंसाली का बड़ा प्रोजेक्ट ‘बैजू बावरा’ था, जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट भी नजर आने वाले थीं। इस फिल्म की घोषणा हुई लेकिन फिर इस प्रोजेक्ट का क्या हुआ इसकी जानकारी किसी को नहीं है।

शक्तिमान’
इसके बाद में रणवीर की कास्टिंग शक्तिमान के रिबूट के लिए भी हुई। इस प्रोजेक्ट का बजट 300-350 करोड़ रुपये तक था जिसमें तोविनो थॉमस को विलेन के रूप में कास्ट किया जाना था। हालाँकि ऑरिजिनल शक्तिमान मुकेश खन्ना रणवीर की कास्टिंग से ज्यादा खुश नहीं थे इसलिए ये फिल्म भी ठंडे बस्ते में चली गई।

‘राक्षस’
राक्षस’ नाम के एक और प्रोजेक्ट की घोषणा की गई थी, जिसमें रणवीर और निर्देशक प्रशांत वर्मा एक साथ काम करने वाले थे। हालांकि इस प्रोजेक्ट में भी समस्या आई और दोनों ने आपसी सहमति से इसे रद्द कर दिया।

अन्नियन’
रणवीर सिंह को लेकर फिल्म ‘अन्नियन’ के हिंदी रीमेक की चर्चा की गयी है, लेकिन इसके निर्माता ने शिकायत की कि बिना अनुमति इसे बनाया जा रहा है, जिससे ये प्रोजेक्ट भी अधर में लटक गया है।

तख्त’
कारण जौहर की फिल्म तख्त का टीजर साल 2020 में जारी किया था जिसमें रणवीर के साथ में कई बड़े सितारे भी शामिल हो गए थे लेकिन महामारी के वजह से इस प्रोजेक्ट को भी रोक दिया गया और अब तक इसके बारे में कोई विस्तृत जानकरी नहीं मिली है

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib