गुरुग्राम- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का AVPL International की संस्थापक और निदेशक, प्रीत संधू ने गहरा आभार व्यक्त किया। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा AVPL International की स्किल व ड्रोन दीदी यात्रा कौशल रथ का शुभारंभ किये जाने पर भी अपनी ख़ुशी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य में कौशल विकास कार्यक्रमों की शुरुआत करना मौजूदा सरकार की बड़ी उपलब्धि है। विशेष रूप से महिलाओं तथा युवाओं के लिए कई महत्त्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा करना यह दर्शाता है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री देश के भविष्य को मजबूती देने के लिए प्रयास कर रहें है। ये महत्त्वपूर्ण योजनायें हरियाणा की तश्वीर बद्ल कर रख देंगी।
प्रीत संधू ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, “हम मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हरियाणा के विकास के लिए इस तरह की योजनाओं की घोषणा की। ‘ड्रोन दीदी’ योजना, ‘आईटी सक्षम युवा योजना’ और ‘कंट्रैक्टर सक्षम युवा योजना’ के माध्यम से हरियाणा की महिलाओं और युवाओं को नए अवसर मिलेंगे और उनका भविष्य उज्ज्वल होगा।”
आपको बता दें कि विश्व युवा दिवस के उपलक्ष्य पर हरियाणा मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने राज्य में ‘ड्रोन दीदी’ योजना को पूरी तरह लागू किया और इसके लिए सरकार ने 53 करोड़ रूपये ख़र्च करने की घोषणा भी की है। इसमें लगभग 5000 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ड्रोन ऑपरेटर बनने के लिए निशुल्क: प्रशिक्षण दिया जायेगा, जिसके तहत 800 महिलाओं को ड्रोन तकनीक में प्रशिक्षण AVPL International द्वारा प्रदान किया जाएगा। यह योजना हरियाणा के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण क़दम है। प्रीत संधू ने हरियाणा सरकार की इन योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि, “मुख्यमंत्री द्वारा घोषित ‘ड्रोन दीदी’ योजना हरियाणा की महिलाओं के लिए एक बड़ा अवसर लेकर आई है। इससे महिलाएँ न केवल ड्रोन संचालन में प्रशिक्षित होंगी, बल्कि वे स्व-रोजगार और व्यवसायिक अवसरों की ओर भी अग्रसर होंगी। इसके साथ ही, महिलाओं को वाणिज्यिक उद्देश्यों के लिए ड्रोन खरीदने हेतु 80% या अधिकतम 8 लाख रुपये की सब्सिडी भी प्रदान करना सरहनीय क़दम है। यह सब्सिडी योजना महिलाओं को ड्रोन तकनीक के व्यावसायिक उपयोग में मदद करेगी और उन्हें नए रोजगार के अवसर प्रदान करेगी।”
उन्होंने कहा कि AVPL International द्वारा 20 प्रशिक्षित ड्रोन एंटरप्रेन्योर्स को प्री-प्लेसमेंट प्रमाण पत्र भी वितरित किए गये है, जिसमे मुख्यमंत्री जी ने दो युवाओं को अपने हाथो से प्रमाण पात्र दिए, यह हमारी कम्पनी के लिए बेहद ही गर्व का पल है I “हम मुख्यमंत्री के आभारी हैं जिन्होंने ड्रोन तकनीक के क्षेत्र में युवाओं और महिलाओं के लिए इस तरह की पहल की है। यह प्रयास न केवल तकनीकी कौशल के विकास की दिशा में महत्त्वपूर्ण है, बल्कि यह हमारे समाज में महिलाओं की भूमिका को भी मज़बूत करेगा।”
प्रीत संधू ने कहा कि मुख्यमंत्री ने ‘आईटी सक्षम युवा योजना’ की भी घोषणा की, जिसमें 10, 000 युवाओं को आईटी कौशल जैसे कोडिंग, डेटा नेटवर्किंग, मोबाइल एप्लिकेशन और डिजिटल मार्केटिंग में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस योजना के पहले चरण में 5000 युवाओं को रोजगार मिलेगा और उन्हें सरकारी और निजी क्षेत्रों में अवसर प्रदान किए जाएंगे। इस योजना के तहत प्रशिक्षित युवाओं को 6 महीने तक 20, 000 रुपये प्रति माह और इसके बाद 25, 000 रुपये प्रति माह का वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, आईटी क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को 10, 000 रुपये प्रति माह बेरोजगारी भत्ता भी दिया जाएगा। प्रीत संधू ने इस योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि, “आईटी सक्षम युवा योजना से युवाओं को नई तकनीकियों में दक्षता प्राप्त होगी और उन्हें बेहतर रोजगार के अवसर मिलेंगे।
स्किल व ड्रोन दीदी यात्रा हरियाणा के युवाओं के भविष्य को संवारने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
प्रीत संधू ने बताया कि AVPL International द्वारा हरियाणा के युवाओं को स्किल व ड्रोन तकनीक में जागरूक करने के लिए स्किल व ड्रोन दीदी यात्रा चला रहा है। जिसकी शुरुआत चंडीगढ़ से मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के द्वारा हरी झंडी दिखाकर की गई। यह यात्रा “स्किल व ड्रोन दीदी यात्रा एक अभिनव पहल है जो हरियाणा के हर गाँव, हर बस्ती और हर शहर में जाकर युवाओं और महिलाओं को ड्रोन तकनीक को लेकर जागरूक करेगी और हरियाणा के युवाओं और महिलोओं को सरकार की कौशल योजनाओं के बारें में जागरूक करेगी। यह यात्रा न केवल तकनीकी कौशल के विकास की दिशा में महत्त्वपूर्ण है, बल्कि यह राज्य की महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक विकास में भी योगदान करेगी।”
उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि AVPL International इन योजनाओं के सफल कार्यान्वयन में पूरी निष्ठा के साथ योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है। “हम मुख्यमंत्री और हरियाणा सरकार का आभार व्यक्त करते हैं और इस बदलाव का हिस्सा बनकर गर्व महसूस करते हैं। हम हरियाणा के युवाओं और महिलाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे और इन योजनाओं के सफल कार्यान्वयन में अपना पूरा सहयोग देंगे।”
फोटो केप्सन :1- हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी AVPL International संस्थापक व निदेशक प्रीत संधू को स्मृति चिन्ह भेट करतें हुए
2-एवीपीएल इंटरनेशनल के ड्रोन एंटरेप्रेन्योर को प्री- प्लेसमेंट प्रमाण पत्र देते हुऎ मुख्यमंत्री
3- हरियाणा में स्किल एवं ड्रोन दीदी यात्रा को हरी झंडी दिखाते हुऎ हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायाब सिंह सैनी







