आज के समय में युवाओ में हॉरर-कॉमेडी फिल्मों का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। दिवाली के खास मौके पर कार्तिक आर्यन अपनी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ लेकर आ रहे हैं। वही इससे पहले लोग हैलोवीन सेलिब्रेट करेंगे जो हर साल 31 अक्टूम्बर के दिन रिलीज होती है। इन फिल्मों को लेकर के दर्शक काफी ज्यादा उसत्सुक है। ऐसे में आइए जान लेते है कुछ हॉरर-कॉमेडी फिल्मों के बारे में जो इस समय ओटीटी पर मौजूद है।
Stree 2
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2’ 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई। फिल्म के पहले पार्ट के बाद दूसरा पार्ट भी काफी हिट रहा है। यह फिल्म आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
Bhool Bhulaiya 2
बॉलीवुड के सुपरस्टार कार्तिक आर्यन दिवाली पर भूल भुलैया 3 लेकर के आ रहे है। अगर आपने इसके पहले और दूसरे पार्ट को अब तक नहीं देखा है बिना किसी देर के जल्द ही ओटीटी पर देख सकते है।
Tumbbad
साल 2018 में रिलीज हुई हॉरर फिल्म ‘तुम्बाड’ कुछ दिन पहले दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने काफी अच्छा बिजनेस किया था। अगर आप हैलोवीन के मौके पर कुछ हॉरर फिल्म की तलाश में हैं तो अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद इस फिल्म को अपनी वॉच लिस्ट में जरूर शामिल करें।
Shaitaan
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन, आर माधवन और ज्योतिका की फिल्म ‘शैतान’ काले जादू पर आधारित फिल्म है, जो गुजराती फिल्म ‘वश’ की ऑफिशियल फिल्म का रीमेक है। इस फिल्म की कमाई काफी अच्छी रही थी। आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।







