क्या आप जानते है कि दुनियाभर में ऐसे बहुत से खंडहर है, जो इतिहास के पन्नो को पलटते रहते है, ये खंडर सिर्फ प्राचीन सभ्यताओं की कला और वास्तुकला के बारे में ही जानकारी नहीं देते है, बल्कि उस समय के जीवन और संस्कृति के बारे में भी कई रहस्यमयी बातें सामने लाते हैं। आज हम आपको यहां दुनिया की ऐसी ही 5 आश्चर्यजनक खंडहरों के बारे में बताने वाले हैं, जो भले ही अब खंडहर बन चुके हैं, लेकिन अभी भी दुनिया में अपनी खूबसूरती के लिए जाने जाते है तो आइए जान लेते है दुनिया के इन ऐतिहासिक खंडहरों के बारे में जान लेते है।
माचू पीचू, पेरू
क्या है खास- पहाड़ों के बीच बसा यह खंडहर इंकान सभ्यता का एक अद्भुत नमूना है। इसकी खास बात इसकी बनावट है, जिसे देखकर आप भी मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। इसे किस तरह बनाया गया होगा, इसकी कल्पना करना भी मुश्किल है। इसकी रहस्यमयी बनावट और प्राकृतिक सौंदर्य इसे दुनिया के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक बनाता है। माचू पीचू के चारों तरफ ऊंचे-ऊंचे पहाड़ हैं, जो इसकी खूबसूरती को और बेहतर बनाते हैं।
अंकोर वाट, कंबोडिया
आपको बता दे, खास- कंबोडिया में स्थित ये मंदिर 12वीं शताब्दी में बनवाया गया था। इसका निर्माण राजा सूर्यवर्मन ने करवाया था। अंकोर वाट की वास्तुकला और नक्काशी की मिसाल देना काफी मुश्किल है। इसकी विशालता और जटिल वास्तुकला इसे देखने लायक बनाती है।
कोलोसियम, रोम
क्या है खास- यह प्राचीन रोम का सबसे बड़ा एम्फीथिएटर था और यहां ग्लेडिएटर मुकाबले होते थे। इसे रोमन साम्राज्य की शक्ति और वैभव का प्रतीक माना जाता था। इसे दुनिया के सात अजूबों में भी शामिल किया गया है। ये भले ही अब खंडहर बन चुका है, लेकिन इसकी खूबसूरती अभी भी देखने लायक है।
पेट्रा, जॉर्डन
आपको बता दे, यह गुप्त शहर लाल पत्थरों से बनी यह गुप्त शहर में नबताई लोगों का था, इसकी खूबसूरती और अद्वितीय वास्तुकला इसे हॉलीवुड फिल्मों के लिए भी एक पसंदीदा स्थान बनाती है। रॉक-कट वास्तुकला का ये अनोखा नमूना है, जिसे देखने लोग दूर-दूर से आते हैं। इसकी बारीक़ नक्काशी इसकी खूबसरती को और ज्यादा बढ़ाता है।








