कुछ दिनों से चीजों को भिगोकर खाने के फायदों की इंटरनेट पर झड़ी लग गयी है। हालाँकि कई लोग इसे फॉलो करते है, हमारे बड़े बूढ़े भी हमे चीजों को रातभर भिगोकर खाने की सलाह देती है। इसके पीछे कई कारण भी हो सकते है जैसे भिगोकर खाने से पोषण में बढ़ोतरी होती है। अगर वह आइटम गर्म है तो पानी में भीगने के कारण उनकी तासीर थोड़ी ठंडी हो जाती है। कुछ नट्स और सीड्स का स्वाद भिगोकर खाने से काफी लाभकारी होता है। जैसे काजू, बादाम, किशमिश के अलग-अलग फायदों के बताया गया है। इन चीजों को साथ में खाने से शरीर को ढेर सारे लाभ होता है।
काजू, बादाम, किशमिश के अलग-अलग फायदों के
बादाम-
इस नट में गुड फैट्स होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल के लेवल को नियंत्रित करते हैं। भिगोकर रखने से इसके गुण ज्यादा फायदा पहुंचाते हैं। डॉक्टर के अनुसार, बादाम हमारे हार्ट के लिए भी काफी अच्छे होते हैं। बादाम में विटामिन-ई होता है, जो हमारी स्किन और ब्रेन सेल्स को सही से काम करने में मदद करता है।
मेथी दाना-
इन्हीं में से मेथी दाना भी एक है। मेथी दाने का पानी पीने से डायबिटीज कम करने में मदद मिलती है, लेकिन भिगोई हुई मेथी खाने से भी शरीर को काफी लाभ होता है इससे शुगर का लेवल भी कम होता है। इसके साथ साथ ये बीज पाचन से जुड़ी बीमारियों में भी आपकी मदद करते है, इनमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो हड्डियों और मांसपेशियों के दर्द को भी कम कर सकते हैं।
चिया सीड्स-
ये छोटे काले बीज हमारी ओवरऑल हेल्थ के लिए बड़े फायदेमंद होते हैं। दिल के मरीजों को तो नियमित रूप से चिया सीड्स का सेवन करना चाहिए। ये बीज अपने ओमेगा-3 फैटी एसिड्स वाले गुणों के लिए सबसे ज्यादा जाने जाते हैं। यह तत्व ही हार्ट से लेकर जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद करते हैं। इन्हें भिगोकर खाने से आपका पेट ज्यादा समय तक भरा हुआ रहता है।
किशमिश-
जिन लोगों को खून की कमी होती है, उन्हें किशमिश का सेवन रोज करना चाहिए। ये शरीर में आयरन की मात्रा को कम समय में डबल कर करते है। भीगी हुई किशमिश में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। जिससे पेट साफ होने में आसानी होती है।