पुरुषों में नहीं, महिलाओं में हार्ट अटैक से पहले दिखाई देते है इस तरह के लक्षण, रिपोर्ट में हुआ चौंका देना वाला खुलासा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

आज के समय में हार्ट डिजीज से जुड़ी शिकायत हर दूसरे व्यक्ति में देखने को मिल जाती है। दुनियाभर में हार्ट से जुड़े मामले दिनों दिन और भी ज्यादा सक्रिय होते जा रहे है। हार्ट अटैक सबसे कमान समस्या बन चुकी है जो एक मेडिकल इमरजेंसी है और किसी के साथ भी हो सकती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक आपको बता दे, महिलाओँ में हार्ट अटैक के लक्षण पुरुषो के मुताबिक काफी अलग होते है ये संकेत बिलकुल सामान्य होते है लेकिन इन्हें नजरअंदाज करना काफी गलत है क्योकि इनसे आपकी जान को खतरा हो सकता है।

क्या कहती है रिपोर्ट ?
क्लीवलैंड क्लिनिक की एक रिपोर्ट के मुताबिक महिलाओँ में हार्ट अटैक लक्षण पुरुषों के मुताबिक अलग नजर आते है, जो सिर्फ महिलाओँ में दिखाई देते है और हार्ट से जुड़ी बीमारी की ओर संकेत करते है। ये लक्षण सीने में दर्द के अलावा भी हो सकते है ।

ये लक्षण दिखे तो बढ़ सकता है हार्ट अटैक का खतरा
पीठ-गर्दन में दर्द
हार्ट अटैक के लक्षणों में सीने का दर्द शामिल है इससे महिलाओं में सीधे हाथ में दर्द होने के साथ साथ पीठ, गर्दन ओर जबड़े में दर्द होता है, यह दर्द कई दिनों तक लगातार बना रहता है।

साँस लेने में परेशानी
हार्ट अटैक आने से पहले महिलाओं को सांस लेने दिक्क्त महसूस हो सकती है । सांस लेने में रुकावट महसूस करना या फिर शॉर्टनेस ऑफ ब्रीदिंग। कई बार दौड़ या फिर हैवी वर्कआउट के दौरान भी सांस लेने में दिक्कत होती है।

पेट से जुड़ी समस्याएं
महिलाओं को हार्ट अटैक से पहले डाइजेशन से जुड़ी समस्या भी हो सकती है, इसके साथ ही पॉइजनिंग, फ्लू और सीने में भी जलन की दिक्क्त हो सकती है। पेट में दर्द महसूस हो सकता है।

ठंडा पसीना
कई बार महिलाओं को हार्ट अटैक आने से पहले ठंडे पसीने आने की समस्या हो सकती है, कई बार स्ट्रेस की वजह से पसीना आने लगता है इससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।

थकान
महिलाओं को बिना किसी वजह के थकान होना भी हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है। इसके साथ ही छाती में दर्द ओर दबाव महसूस होना भी हार्ट अटैक के खतरों में शामिल है।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib