Amazon पर चल रही फेस्टिवल सेल में 40 हजार रूपये से भी कम मिल रहा है 1.20 लाख वाला यह स्मार्ट टीवी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Amazon पर चल रहे फेस्टिवल सेल में स्मार्ट टीवी सहित कई इल्क्ट्रॉनिक आइटम्स पर छूट मिल रही है इस सेल में टीवी, एसी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन आदि को अब तक के सबसे कम कीमत पर खरीदा जा सकता है GST की दरें कम होने की वजह से इन सभी आइटम्स की कीमतों में धड़ले से कमी देखी जा रही है और इस पर ज्यादा फायदा देखा जा रहा है। 1.20 लाख रुपये का 4K LED Smart TV इस सेल में 40,000 रुपये से भी कम में खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही, इस स्मार्ट टीवी की खरीद पर बैंक ऑफर्स का भी लाभ लिया जा सकता है।

TCL 4K UHD Smart TV QD Mini LED

TCL की नई क्वांटम टेक्नोलॉजी वाले LED स्मार्ट टीवी को इस सेल में 63% तक सस्ता खरीद सकते है। इसके अलावा स्मार्ट टीवी की खरीद पर 4,000 रुपये तक का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है। इस 55 इंच की स्क्रीन साइज वाले स्मार्ट टीवी की कीमत 1,19,990 रुपये है। अमेजन पर चल रही सेल में इसे 43,990 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। बैंक डिस्काउंट के बाद यह टीवी 39,990 रुपये में मिलेगा।

TCL Smart TV घर को बनाएगा थिएटर

इस 55 इंच के स्मार्ट टीवी के फीचर्स की बात करें तो इसमें बेहद पतले बेजल दिए गए हैं। इस स्मार्ट टीवी के डिस्प्ले का रेजलूशन 3840 x 2160 पिक्सल है। यही नहीं, इस स्मार्ट टीवी का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है, जिसकी वजह से बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलेगा। TCL के इस स्मार्ट टीवी में कनेक्टिविटी के लिए 3 HDMI पोर्ट, 1 USB पोर्ट, 1 LAN, 1 एंटिना, 1 सैटेलाइट इनपुट और 1 डिजिटल ऑडियो आउटपुट दिया गया है। इसमें 40W का स्पीकर लगा है, जिसकी वजह से बेहतर ऑडियो क्वालिटी मिलेगी। यही नहीं, इसमें डॉल्वी एटमस और Dts वर्चुअल X जैसे एडवांस फीचर्स भी दिए गए हैं।

इसके साथ ही 55 इंच के इस स्मार्ट टीवी में 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ में आता है। इस स्मार्ट टीवी में Netflix, Amazon Prime Video, JioHotstar जैसे प्री-इंस्टॉल्ड OTT ऐप्स मिलेंगे। इसके साथ ही, इसमें Amazon Alexa बिल्ट-इन फीचर मिलेगा। यह Google Android TV ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib