26km का माइलेज, 8.69 लाख रुपये की कीमत के साथ बिक्री के मामले में नंबर वन पर शामिल हुई यह 7 सीटर कार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कुछ समय पहले देशभर में 7 सीटर कारों का दबदबा कायम था। लोग पूरी फैमिली के हिसाब से गाड़ी की तलाश करते थे। इस समय मार्केट में मारुति सुजुकी अर्टिगा, किआ कारेन्स, टोयोटा इनोवा क्रिस्टा, और रेनो ट्राइबर जैसी 7 सीटर गाड़ियां बिक रही थी लेकिन इस समय ज्यादा मारुती सुजुकी अर्टिगा को पसंद किया जा रहा है। इस गाड़ी की बिक्री टॉप पर है वही पिछले महीने टॉप 10 बेस्ट सेलिंग कारों की लिस्ट में Ertiga नंबर एक पर शामिल है।

टॉप पर मारुति सुजुकी Ertiga
Maruti Ertiga की पिछले महीने 18,785 यूनिट्स की बिक्री हुई जिससे इसका मार्केट शेयर 11.51% का हो गया। वहीं इसी साल सितम्बर में इस गाड़ी की 17,441 यूनिट्स की बिक्री हुई। इतना ही नहीं इसी साल अगस्त में कंपनी में Ertiga की 18,580 यूनिट्स की बिक्री हुई, बिक्री के मामले में Ertiga ने इनोवा, बोलोरो, किआ कारेन्स, रेनो ट्राइबर, हुंडई क्रेटा और महिंद्रा स्कार्पियो को भी पीछे छोड़ दिया है।

वही 17,539 यूनिट्स की बिक्री के साथ मारुति स्विफ्ट दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी है जबकि 17,497 यूनिट्स की बिक्री के साथ Hyundai Creta तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है। लेकिन टॉप 10 बेस्ट सेलिंग कारों की लिस्ट से Kia Carens और Renault Triber बाहर हैं, बिक्री के मामले में ये कमजोर रही हैं।

Ertiga की लगातार बढ़ रही है ग्रोथ
पिछले 6 महीने की बिक्री को देखे तो Ertiga की 96,045 यूनिट्स की बिक्री हुई। इस लगातार इस गाड़ी को खरीदने वालों की संख्या बढ़ रही है।
वही इंजन की बात की जाए तो अर्टिगा में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन लगा है, जो 102 bhp की पावर और 137Nm का टॉर्क जनरेट करता है यह 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है। इसमें CNG का भी ऑप्शन मिलता है। पेट्रोल मोड पर यह 20.51kmpl की माइलेज देती है जबकि CNG पर 26 km/kg की माइलेज देती है। अर्टिगा की कीमत 8.69 लाख रुपये से शुरू होती है।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib