भारत में लगातार एक बाद एक टू-व्हीलर्स की लाइन लगी हुई है, सभी कंपनियां अपने ग्राहकों के लिए लगातार एक से बढ़कर एक मोडल लांच कर ही है। आपको अपने बजट के हिसाब से हर तरह का मॉडल मार्केट में मिल जाता है लेकिन अगर आप अपने डेली यूज के लिए एक ऐसी इलेक्ट्रिक बाइक की तलाश कर रहे है जिसे आप छोटे बिजनेस के लिए इस्तेमाल करना छाते है तो आज आप बिलकुल सही जगह है आज हम आपको कायनेटिक इलेक्ट्रिक लूना के बारे में बता रहे है तो चलिए जान लेते है इसके बारे में सही डिटेल्स।
आपको बता दे, पहले कायनेटिक इलेक्ट्रिक लूना सिर्फ एक इंजन के साथ में आया करती है। लेकिन जब से इसका इलेक्ट्रिक वर्जन लांच हुआ है, तब से यह मांग बढ़ गयी है, e-Luna को लॉन्च हुए काफी समय हो गया है लेकिन अभी भी लोग इस मॉडल के बारे में जानना चाहता है। इसलिए एक बार फिर हम आपको इलेक्ट्रिक लूना के फीचर्स के बारे में जानजारी दे रहे हैं।
27,120 रुपये की बचत
इस नई इलेक्ट्रिक लूना बाइक की कीमत 69,990 रुपये से शुरू होती है। लूना रनिंग कास्ट महज 10 पैसे प्रति किलोमीटर है। वही इसकी ओनरशिप कास्ट 2500 रूपये से भी कम है। पेट्रोल से चलने वाले स्कूटर की तुलना में हर महीने आप 2,260 रुपये की बचत कर सकती है। कंपनी ने इसकी कैलकुलेशन निकाल कर अपनी वेबसाइट पर शेयर कर दी है। e-Luna को फुल चार्ज होने में 2 यूनिट का खर्च आता है। इलेक्ट्रिक लूना को डेली यूज़ के हिसाब से डिजाइन किया गया है। इसके अलावा छोटे बिजनेस के लिए यह काफी उपयोगी सवारी साबित हो सकती है।
फीचर्स
इलेक्ट्रिक लूना में इलेक्ट्रिक लूना में दो बैटरी पैक दिए गए है जो कि .7kWh और 2kWh शामिल है। सिंगल चार्ज पर यह 110 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करती है। यह 4 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। इसकी टॉप स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटा है। इलेक्ट्रिक लूना में सेफ्टी लॉक मिल भी दिया गया है। इसमें कॉम्बी ब्रेक सिस्टम दिया है। इसमें 16 इंच के बड़े व्हील्स दिए हैं। वही बेहतर राइड के लिए इसके फ्रंट में टेलीस्कोपिक सस्पेंशन दिए हैं। वही पीछे बैठने वाले के लाइट ग्रैब रेल मिलती है। इलेक्ट्रिक लूना में सामन रखने के लिए आगे की तरफ काफी अच्छा स्पेस दिया है। इस पर आप 150 किलोग्राम तक का सामान लोड कर सकते हैं। वही इसमें मजबूती देने के लिए इसमें स्टील चेसिस का इस्तेमाल किया है।







