कार छोटी हो या बड़ी, सस्ती हो या महंगी…. हर कोई बेहतर माइलेज की उम्मीद करता है, आजकल कारें काफी ज्यादा एडवांस इंजन के साथ में आने लग गयी है जो हाई परफॉरमेंस के साथ-साथ बढ़िया माइलेज भी ऑफ़र करती है लेकिन माइलेज कम और ज्यादा सिर्फ इंजन के भरोसे नहीं मिलती, आप किस तरह से गाड़ी चलाते है यह इस बात पर निर्भर करता है। बारिश का सीजन अभी तक खत्म नहीं हुआ है। कभी बारिश तो कभी धूप का सामना लोगों को करना पड़ता है। लेकिन कार में एक ऐसा फीचर भी है जिसके इस्तेमाल से न सिर्फ बढ़िया माइलेज मिलेगी बल्कि केबिन भी फ्रेश रहेगा। तो आइए जान लेते है इस फीचर्स के बारे में जान लेते है।
ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल के फीचर्स
ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल के शानदार और बहुत ही काम का फीचर है। इस फीचर की मदद से कार के अंदर के तापमान और नमी को कंट्रोल किया जाता है। जिस तापमान को सेट किया जाता है यह फीचर यह उस तापमान कंट्रोल में रखता है। इसके लिए AC, हीटिंग और फैन स्पीड को एक साथ काम करते हैं।
माइलेज
कार में अगर आपने एक बार इसे सेट कर दिया तो इससे न सिर्फ कार की परफॉरमेंस अच्छी रहेगी बल्कि माइलेज में भी इजाफा होगा। जैसा तापमान आपको चाहिए वैसा ही केबिन में मिलता है। जब आप कार में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल ऑन करते हैं तो ये फीचर अनावश्यक AC या हीटिंग को रोककर माइलेज को भी बेहतर करता है। जब भी यह फीचर काम करता है फ्यूल की बचत होती है और माइलेज बढ़ती है।
मिलती है साफ हवा
ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल फीचर की मदद से केबिन की हवा की क़्वालिटी को और भी बेहतर रखा जा सकता है इसके साथ ही इसमें माइक्रो कण को हवा के जरिए बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे कार में बैठे लोगों को सांस लेने में कोई दिक्कत नहीं होती ।
ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल के नुकसान
ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल एक महंगा फीचर है इसके अलावा इसके AC में जो हवा निकली हवा बेहद ठंडी लगती है। काफी लोगो को इस फीचर के इस्तेमाल करने के तरीके के बारे में पता नहीं होता है। इतना ही इस फीचर में यदि कोई खराबी आ जाए तो इसे रिपेयर कराने में भी काफी खर्च आता है।







