देश में फेस्टिवल सीजन की शुरुआत हो चुकी है, ऐसे में बाइक, स्कूटर और कारों पर धमाकेदार डिस्काउंट चल रहा है। कंपनियां इनकी बिक्री के लिए एक से बढ़कर एक प्लानिंग कर रही है वही नवरात्रि, दशहरा और दिवाली के मौके पर वाहनों की सबसे अधिक सेल होती है,जिसका फायदा कंपनियां उठाना चाहती हैं। इस नवरात्रि के अवसर पर ओला ने भी अपने पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर के दाम में कटौती की है। आइये जानते हैं इस फेस्टिव सीजन आपको ओला के स्कूटर खरीदने पर कितना फायदा होने वाला है।
25 हजार रूपये तक कम हुए दाम
इस नवरात्रि के खास अवसर Ola S1 (2kWh) पोर्टफोलियो पर 25,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया हैं। Ola S1 स्कूटर अब आपको 49,999 रुपये में मिलेगा। वहीं Ola S1 X 2 पर 25,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट और Ola S1 पोर्टफोलियो पर 12,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा चुनिंदा क्रेडिट कार्ड ईएमआई पर 5,000 रुपये तक के फाईनेंस ऑफर भी दिए जा रहे हैं।
Ola S1X में 3 बैटरी पैक ऑप्शन
Ola S1X 2kWh फुल चार्ज में 90km तक रेंज देता है। इसके अलावा यह स्कूटर 3kWhबैटरी पैक के साथ भी आता है जो फुल चार्ज में 143 km की रेंज देता है। वहीं इसका टॉप मॉडल 4kW h बैटरी पैक के साथ है 190km की रेंज ऑफर करता है। वही Ola S1 प्रो और S1 एयर की कीमत क्रमशः 1,34,999 रुपये और 1,07,499 रुपये है, जबकि S1 X पोर्टफोलियो 2 kWh, 3 kWh और 4 kWh बैटरी पैक ऑप्शन के साथ आता है जिसकी कीमत क्रमशः 74,999 रुपये, 87,999 रुपये और 101,999 रुपये है।
Ola ने रेफरल प्रोग्राम की शुरुआत की है जिसका फायदा आप उठा सकते है जिसमे प्रत्येक रेफरल के लिए 3 हजार रूपये तक डिस्काउंट के साथ में SI खरीदने वाले रेफरी के लिए 2 हजार रूपये तक की छूट दी जा रही है वही टॉप 100 रेफर करने वाले मेंबर्स को 11,11,111 रुपये तक के ईनाम जीतने का मौका भी मिल रहा है।







