GATE 2026 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए बेहद जरूरी खबर है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) गुवाहाटी की तरफ से ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2026) के लिए चल रहे एप्लीकेशन प्रोसेस की आज अंतिम तिथि है। ऐसे उमीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है वे सभी आधिकारिक पोर्टल gate2026.iitg.ac.in पर जाकर जल्द से जल्द आवेदन करे। वहीं, यदि आप बाद में आवेदन करते है तो आपको एक्स्ट्रा फेस का भुगतान करना पड़ता है। इच्छुक उम्मीदवार GATE 2026 के लिए 9 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। आइए जान लेते है आवेदन की प्रोसेस
कैसे करें आवेदन?
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको रजिस्टर करें।
इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें।
आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट करें।
फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें।
आखिरी मे उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
आवेदन शुल्क
GATE 2026 के लिए आवेदन करने वाले महिला/एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी* उम्मीदवारों के लिए 1000/- रूपये और विदेशी नागरिकों सहित अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए ₹2000/- (प्रति टेस्ट पेपर) है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जाना चाहिए।
कब होगी परीक्षा?
आईआईटी गुवाहाटी द्वारा 7, 8, 14 और 15 फरवरी, 2026 को GATE 2026 परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। वहीं, परिणाम 19 मार्च 2026 को घोषित किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते है।







