4 नवम्बर को लांच होने जा रही मारुती की ये न्यू वर्जन कार, देखिए फीचर्स और अन्य डिटेल्स

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कार निर्माता कंपनी मारुती सुजुकी की नई Dzire फेसलिफ्ट को भारत में 4 नवंबर को लांच होने जा रही है। वही लगातार इस नए मॉडल को लेकर खबरें आ रही है। वही हर कोई इसकी लांचिंग को लेकर उत्साहित हो रही है। इस बार नई डिजायर को कई सेगमेंट और फीचर्स के साथ में लांच किया गया है। मारुती डिजायर सुजुकी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट सेडान कार है। ऐसे में आइए जान लेते है यह कार पुराणी डिजायर की तुलना में कितनी अलग है।

मौजूदा डिजायर की तुलना में नई डिजायर कितनी अलग होगी
नई डिजायर मौजूदा डिजायर की तुलना में ज्यादा एडवांस और बेस्ट इन क्लास इंजन के साथ आती है वही रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार नए मॉडल में नया Z-Series का 3 सिलेंडर इंजन मिलेगा जो करीब 82 hp और 112 Nm का टॉर्क ऑफर करेगा। यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल और 5 स्पीड AMT गियरबॉक्स से लैस होगा।
यही इंजन इस समय नई स्विफ्ट में भी लगा हुआ है।स्विफ्ट में यह इंजन 26kmpl की माइलेज ऑफर करता है। यही इंजन डिजायर में लगने के बाद करीब 25km से 27kmpl तक की माइलेज ऑफर कर सकता है।

CNG के साथ में आएगी डिजायर
एक रिपोर्ट के मुताबिक नई डिजायर को CNG में लाने की योजना पर काम कर रही है वही एक सोर्स के अनुसार नई डिजायर CNG मोड पर
30km/kg तक की माइलेज ऑफर करती है वही लेकिन जहां टाटा अपनी कारों में Twin CNG टैंक ऑफर कर रही है तो वही मारुती सुजुकी अभी एक बड़ा CNG टैंक अपनी कारों को शामिल कर सकती है।

6 एयरबैग्स और ADAS फीचर्स
मारुति सुजुकी नई डिजायर में सेफ्टी पर पूरा फोकस करेगी। नए मॉडल में पहली बार 6 एयरबैग्स देखने को मिलेंगे। नई डिजायर में ADAS सेफ्टी फीचर्स मिल सकता है। पहली बार हाइब्रिड टेक्नोलॉजी को शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा नए मॉडल में सनरूफ को भी जगह मिल सकती है।

नई डिजायर की कीमत
इस समय डिजायर की एक्स शोरूम कीमत 6.56 लाख रुपये से शुरू होती है ऐसे में इस नए मॉडल में एक्स्ट्रा और एडवांस फीचर्स भी मिल जाते है वही नई डिजायर की कीमत में थोड़ा इजाफा भी किया जा सकता है। वही भारत में इस कार का सीधा मुकाबला मुकाबला होंडा अमेज और हुंडई AURA से होगा।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib