सुपरमार्केट का यह सूप बिगाड़ देगा आपकी सेहत, फूड सेफ्टी अथॉरिटी का अलर्ट जारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

यदि आपको भी सूप पीने का शौक है तो सावधान हो जाए। यह दुनिया के सबसे बड़ी सुपरमार्केट में से एक Marks & Spencer ने अपना एक सूप वापस मंगवाया है। दरअसल, इस सूप में मेटल के कुछ पदार्थ मिले हैं। जिसके बाद कंपनी ने बयान जारी कर अपने स्टोर से इन्हें हटा दिया है और लोगों से अपील जारी कर कहा है कि जो लोग इसे अब तक खरीदकर ले गए हैं वह इसे तुरंत अपने नजदीक स्टोर पर वापस लौटाएं और इसका सेवन बिल्कुल भी न करे।

आपको बता दे, यह मामला यूके का है जहां Butternut squash soup को पीने के लिए मना किया गया है। इस पर Marks & Spencer ब्रांड के इस सूप की वैलिडिटी 6 अक्टूबर 2024 तक की है और इसका बार कोड 0041142 है। वही देश के बाहर इसे यूज करने के लिए मना किया गया है।

फूड सेफ्टी अथॉरिटी ने जारी किया अलर्ट
यूके की Food Standard Agency (FSA) कि जाँच में Butternut squash soup में मेटल के कुछ बारीक टुकड़े मिले हैं, ऐसे में इसे पीना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इस सूप को वापस करने के लिए पूरे यूके की दुकानों पर नोटिस लगाए गए हैं। लोगों को इस बारे में जागरूक किया जा रहा है।

नहीं मिलेंगे पैसे वापस
नोटिस के मुताबिक कोई भी व्यक्ति अपने नजदीक स्टोर पर इसे लौटा सकता है उसे इसकी कीमत वापस दी जाएगी। इसके साथ ही मेटल और प्लास्टिक खाने से आपके दांत खाने की नली और पेट को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे सांस लेने में दिक्कत आने, उल्टी दस्त और पेट में दर्द की शिकायत हो सकती है। इसके साथ ही स्थानीय प्रशासन के अनुसार गलती से सूप पीने के बाद अगर आपको किसी तरह की परेशानी हो तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श करें।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib