इस SUV को 10 दिन में मिलीं 10 हजार रूपये तक की बुकिंग, ब्रेजा, नेक्सन, सोनेट जैसी गाड़ियों को देगी मात

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

आज के समय में कार कंपनियां SUV पर ज्यादा फोकस कर रहा है जिन्हें काफी लोग पसंद कर रहे है यही वजह है कि ज्यादा कॉम्पिटिशन देखने को मिल रहा है वही इन दिनों मार्केट में नई नई एसयूवी लांच की जा रही है इन्ही में से एक स्कोडा ने भी अपनी नई एसयूवी कायलाक को लॉन्च कर दिया है। जिसका जबर्दस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। आलम ये है कि इस एसयूवी को महज 10 दिन में 10,000 से ज्यादा बुकिंग मिल गई हैं।

स्कोडा की तरफ से 2 दिसम्बर को कायलाक के लिए बुकिंग ओपन की गयी है वही डिलीवरी की बात करे तो यह 27 जनवरी से शुरू होने जा रही है। स्कोडा ने पहले 33,333 कस्टमर के लिए सीमित ऑफर की घोषणा की है। इस ऑफर के तहत 3 साल का स्टेंडर्ड मेंटेनेंस पैकेज मुफ्त में मिल जाता है वही कायलाक स्कोडा ऑटो इंडिया की पहली सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी है। इसकी सीधी टक्कर टाटा नेक्सन, किआ सोनेट, हुंडई वेन्यू और महिंद्रा XUV 3XO से होगी।

सबसे कम मेंटेनेंस कॉस्ट
कायलाक की मेंटेनेंस कॉस्ट सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट SUV में सबसे कम होगी। यह पहले 33,333 कस्टमर को 5 साल के लिए 0.24 रुपये प्रति किलोमीटर है। कायलाक का भारत में ‘ड्रीम टूर’ भी होगा। जिसके तहत 3 एसयूवी 13 दिसंबर को चाकन प्लांट से रवाना होकर 43 दिनों में करीब 70 शहरों को कवर करेगी। इसके बाद 25 जनवरी तक प्लांट में वापस आ जाएंगी।

क्लासिक वेरिएंट बिका
कायलाक में 1.0-लीटर TSI इंजन है। इसमें 6-स्पीड MT और 6-स्पीड AT टॉर्क कन्वर्टर शामिल हैं। स्कोडा का दावा है कि कायलाक 10.5 सेकंड में 188 KMPH की टॉप स्पीड पकड़ सकती है। स्कोडा ने कहा है कि कायलाक का एंट्री-लेवल क्लासिक वेरिएंट बिक चुका है। अब यह बुकिंग के लिए अवेलेबल नहीं है। हालांकि, ग्राहक 33,333 बुकिंग पूरी होने के बाद वेरिएंट बुक कर सकते हैं।

मिलेंगे ये फीचर्स
नई कायलाक में 10.1 इंच की टचस्क्रीन, 8 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, सिंगल-पैन सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर, वेंटिलेशन फंक्शन के साथ 6-वे पावर्ड फ्रंट सीट, रियर वेंट्स के साथ ऑटो एसी और 6 एयरबैग जैसे फीचर मिलते हैं। इसके साथ ही क्रूज कंट्रोल, पुश-बटन और रिवर्स पार्किंग कैमरा और सेंसर जैसे फीचर भी खास तौर पर शामिल किए गए हैं।

प्राइस
इस कार की एक्स शोरूम प्राइस की बात करें तो क्लासिक एमटी- 7.89 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें 6 ऑप्शन मिलते हैं। जिसकी एक्स शोरूम प्राइस 14.40 लाख तक जाती है। प्रेस्टीज एटी मॉडल की एक्स शोरूम प्राइस 14.40 लाख रुपये है।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib