Himachal News: बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के वीडियो को लेकर तिब्बतियों का प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal News: हाल ही में दलाई लामा द्वारा बच्चे को किस करने का एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी जिस पर तिब्बती समुदाय के लोगों ने विरोध जताना शुरू कर दिया है।

आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा के समर्थन में मंडी शहर में विरोध प्रदर्शन किया गया और रैली भी निकाली।

वीडियो के जरिये दलाई लामा की छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वीडियो के जरिये दलाई लामा की छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है।बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा के वीडियो को लेकर तिब्बती समुदाय के लोगों सहित भारत-तिब्बत मैत्री संघ और अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने मंडी के सेरी मंच पर विरोध प्रर्दशन किया और शहर में विरोध रैली भी निकाली।

तिब्बती धर्मगुरु के वीडियो पर विवाद दलाईलामा के माफी मांगने के बाद ही खत्म हो गया था

तिब्बती समुदाय के प्रतिनिधियों ने कहा कि तिब्बती धर्मगुरु के वीडियो पर विवाद दलाईलामा के माफी मांगने के बाद ही खत्म हो गया था, लेकिन कुछ लोग वीडियो को तोड़-मरोड़ कर पेश कर उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं।भारत-तिब्बत मैत्री संघ के उपाध्यक्ष विशाल ठाकुर ने कहा कि वीडियो में दलाईलामा की ओर से बच्चे के प्रति स्नेह को दर्शाया जा रहा था, लेकिन कुछ लोगों ने इस वीडियो को गलत तरीके से पेश कर दलाईलामा की छवि पर गलत प्रभाव डाला है।

दलाईलामा पूरे विश्व को शांति का संदेश देते हैं

दलाईलामा पूरे विश्व को शांति का संदेश देते हैं। ऐसे में उनके विरुद्ध इस तरह का प्रचार कतई सही नहीं है। उन्होने कहा कि चायना को पता है कि किसी धर्म विशेष पर वार किया जाए तो वही घातक होता है चायना ने भी इसी पॉलिसी को अपनाया है।गौरतलब है कि बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा ने सार्वजनिक मंच से छोटे बच्चे को किस करने के मामले में माफी मांग ली थी।दलाई लामा की ओर से आधिकारिक बयान जारी कर मामले पर सफाई भी जारी की गई थी।

see more..Himachal News: शिमला के विभिन्न इलाकों में ओलावृष्टि से सेब की फसलों को भारी नुकसान

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib