यदि आप भी लंबी दूरी के कार के सफर को आसान और आरामदायक बनाना चाहते है तो आज हम आपको कुछ एक्सेसरीज बता रहे है जिसने आप अपनी कार में इंस्टॉल करवा सकते है ताकि आप लम्बी दूरी का समय आसानी से काट सके।
कूल/हॉट बॉक्स:
लंबे सफर में ठंडा पानी या गर्म खाना रखने के लिए एक पोर्टेबल कूल/हॉट बॉक्स काफी फायदेमंद होता है। यह आपके सफर को आरामदायक बनाएगा, यह खासतौर से उस समय काम में आता है जब आपकी कार का ज्यादा ठंडा और गर्म करना हो।
पोर्टेबल चार्जर और फोन होल्डर:
सफर के दौरान यदि आपका फ़ोन जल्दी डिश चार्ज होने लगता है। तो आपको अपनी कार में एक पोर्टेबल चार्जर या कार चार्जर के साथ फोन होल्डर इंस्टॉल कराएं ताकि आप नेविगेशन का सही इस्तेमाल कर सकें और फोन का चार्ज भी बना रहे।
स्मार्ट इंफोटेनमेंट सिस्टम
अगर आपकी कार में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम नहीं है, तो इसे जरूर इंस्टॉल कराएं। इसमें नेविगेशन, म्यूजिक, और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसी सुविधाएं होती हैं जो आपके सफर को मनोरंजक बनाती हैं।
पोर्टेबल वाई-फाई हॉटस्पॉट
आज के समय में इंटरनेट कनेक्टिविटी बेहद जरुरी हो गयी है। यदि आप लंबा सफर तय कर रहे है तो पोर्टेबल वाई-फाई हॉटस्पॉट होना बेहद जरुरी है जो आपके सफर को और भी ज्यादा मजेदार बनाता है आप अपने डिवाइस को इससे कनेक्ट कर सकते है और बिना रुकावट के इसका लाभ ले सकते है।
ट्रिप ऑर्गनाइज़र:
लंबे सफर के दौरान चीजों को व्यवस्थित रखने के लिए कार ऑर्गनाइज़र या बैक सीट ऑर्गनाइज़र बहुत उपयोगी होते हैं. इसमें आप पानी की बोतलें, स्नैक्स, किताबें, और अन्य जरूरी सामान रख सकते हैं।
नेक्स्ट-जेनरेशन डैश कैमरा
लम्बे सफर के दौरान डैश कैमरा बहुत उपयोगी है। यह न केवल आपकी यात्रा के दौरान वीडियो रिकॉर्ड करता है, बल्कि अनहोनी होने पर सबूत के तौर भी काम में आता है।
सिर और गर्दन के लिए पिलो
लंबे सफर में आराम बहुत जरूरी है। इसलिए, कार की सीटों के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए पिलो या कुशन का इस्तेमाल करें। इससे आपकी गर्दन और पीठ को आराम मिलेगा।
पोर्टेबल एअर प्यूरिफायर
अगर आप प्रदूषित इलाकों से होकर सफर कर रहे हैं, तो एक पोर्टेबल एअर प्यूरिफायर होना बेहद जरुरी है। यह कार के अंदर की हवा को साफ और ताजा बनाए रखेगा।
कार रेफ्रिजरेटर
सफर के दौरान ठंडे पेय पदार्थ या स्नैक्स रखने के लिए कार रेफ्रिजरेटर आपके बेहद काम में आने वाला है । यह आपके सफर को और भी आरामदायक बनाएगा।







