Himachal News: पर्यटन कारोबार चौपट,20 दिनों से शिमला मनाली पर असर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal News: हिमाचल प्रदेश में इस बार मानसून ने जमकर कहर बरपाया है और जानमाल का काफी नुकसान हुआ है .वही पर्यटन व्यवसाय भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ है .

9 जुलाई को कुल्लू मनाली सहित कई क्षेत्रों में आई आपदा में हजारों पर्यटक फंस गए थे

शिमला मनाली कुल्लू में सहित अन्य पर्यटन स्थलों में ऑक्युपेंसी जीरो हो गई है

जिन्हें प्रशासन द्वारा रेस्क्यू किया गया था वही अब पर्यटक हिमाचल का रुख करने से खतरा हैं बीते 20 दिनों की बात करें तो शिमला मनाली कुल्लू में सहित अन्य पर्यटन स्थलों में ऑक्युपेंसी जीरो हो गई है। जिससे पर्यटन व्यवसाई काफी निराश हैं हालांकि शिमला जिला में किसी भी तरह का लैंडस्लाइड या फ्लैश फ्लड नहीं हुआ है बावजूद पहाड़ो की रानी शिमला में भी पर्यटक आने से कतरा रहे हैं राजधानी के होटल पूरी तरह से ullu खाली पड़े हुए हैं वही अब पर्यटन व्यवसाई सरकार मदद की गुहार लगा रहे है और पर्यटकों के लिए खासकर हर रोज बुलेटिन जारी करने का आग्रह कर रहे हैं ।

मॉनसून के शुरू होते ही प्रदेश में फ्लैश फ्लड और लैंडस्लाइड होने से काफी ज्यादा नुकसान

कि हिमाचल प्रदेश में स्थिति सामान्य है और पर्यटन बिना किसी डर के हिमाचल आ सके।टूरिज्म इंड्रस्टी स्टेक होल्डर एसोसिएशन के अध्यक्ष महिंद्र सेठ क कहना है कि मॉनसून के शुरू होते ही प्रदेश में फ्लैश फ्लड और लैंडस्लाइड होने से काफी ज्यादा नुकसान हुआ है ज्यादातर कुल्लू मनाली में नुकसान देखने को मिला है अन्य पर्यटन स्थलों शिमला सहित अन्य क्षेत्र सुरक्षित है यहां फ्लैश फ्लड की कोई संभावना नहीं रहती है और शिमला चंडीगढ़ का सड़क भी सुचारू रूप से चल रही है लेकिन यहां पर भी पर्यटक नहीं आ रहे हैं जबकि शिमला में पर्यटक बिना किसी डर के आ सकते हैं उन्होंने कहा कि पर्यटन सीजन पूरी तरह से चौपट हो गया है मुख्यमंत्री से आग्रह किया गया कि वह पर्यटन निगम के माध्यम से हर रोज पर्यटको के लिए बुलेटन जारी करें और उसमें यह बताएं कि किन पर्यटन स्थलों में सड़कों की स्थिति क्या है और पर्यटक कहां कहां जा सकते हैं इसकी सूचना उपलब्ध करवाई जानी चाहिए ताकि जो पर्यटक आना चाह रहे हैं वह बिना किसी डर के प्रदेश में घूमने आ सकते हैं।

मानूसन सीजन में इतने दिनों तक पर्यटन व्यवसाय प्रभावित हुआ

उन्होंने कहा कि सितंबर और अक्टूबर में दुर्गा पूजा के दौरान बाहरी राज्यों से काफी तादाद में पर्यटक आते हैं और एडवान्स बुकिंग करवाते है इस सीजन के दौरान भी पर्यटक नहीं आते तो पर्यटन व्यवसाय को काफी ज्यादा नुकसान हो सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि मानूसन सीजन में इतने दिनों तक पर्यटन व्यवसाय प्रभावित हुआ है।

see more ..Himachal News: सरकार और नगर निगम में क़ाबिज़ कांग्रेस की नाकामी

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib