इन दिनों देशभर में Toyota Innova Crysta को खूब पसंद किया जा रहा है इसे लम्बी दूरी के लिए खरीदा जा रहा है वही टोयोटा की यह सबसे बेहतरीन MPV बन गयी है वही टोयोटा इनोवा क्रिस्टा का Waiting Period अब 2-3 महीने का हो गया है। कम्पनी की वेबसाइट के मुताबिक अब आपको इस गाड़ी को खरीदने के लिए 3 महीने का वेट करना होगा। इतना ही इस साल जुलाई में इस गाड़ी पर करीब 5 महीने तक का वोटिंग पीरियड चल रहा है। यदि आप इनोवा क्रिस्टा को खरीदने का मन बना रहे हैं तो आइए जान लेते है इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में जान लेते है।
इनोवा क्रिस्टा की कम हो गई बुकिंग
इनोवा क्रिस्टा के बेस मॉडल पर दो महीने तक की वेटिंग चल रही है और इसके मिड और टॉप वेरिएंट के लिए तीन महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है। कुछ समय पहले ही मिड वेरिएंट के तौर पर GX+ को लाया गया था, जिसके लिए तीन महीने की वेटिंग चल रही है।
फीचर्स
Toyota Innova Crysta में आपको एक से बढ़कर एक फीचर्स मिल जाते है, जो ड्राइविंग को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इस गाड़ी में रियर कैमरा, ऑटो फोल्ड मिरर, डायमंड कट अलॉय व्हील्स , वुडन पैनल, प्रीमियम फैब्रिक सीटें, 7-8 सीटों का ऑप्शन तक शामिल। इसके साथ ही इसमें 5 नए कलर्स को भी कर दिया गया है, जिसमें Super White, Attitude Black Mica, Avant-Garde Bronze Metallic, Platinum White Pearl and Silver Metallic शामिल हैं।
दमदार इंजन
Toyota Innova Crysta में 2.4 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 150 PS की पावर और 343Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस है। वही ड्राइविंग के लिए इसमें ईको और पावर मोड को भी दिया जाता है। भारत में इस गाड़ी का मुकाबला Kia Carens के डीजल मॉडल से माना जा रहा है।
कीमत
टोयोटा Innova Crysta डीजल इंजन के साथ ही ऑफर किया जाता है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 19.99 लाख रुपये से शुरू होती है। जबकि इसके टॉप मॉडल की कीमत 26.55 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत तक जाती है।







