Himachal News: नौजवान सभा का दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर मंडी में शुरू

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal News: भारत की जनवादी नौजवान सभा (DYFI) का दो दिवसीय राज्य प्रशिक्षण शिविर मंडी में आज से विधिवत रूप से शुरू हुआ। इस प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश के 10 जिलों से 45 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

प्रशिक्षण शिविर में मुख्यतः वर्तमान राजनीतिक स्थिति, युवाओं के समक्ष चुनौतियाँ, नौजवान सभा का कार्यक्रम और सोशल मीडिया के महत्व के ऊपर बातचीत होगी।

वर्तमान समय में देश की युवाओं के समक्ष चुनौतियों पर चर्चा की

शिविर में पूर्व राज्य सचिव कुशाल भारद्वाज ने वर्तमान समय में देश की युवाओं के समक्ष चुनौतियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि देश में लगातार बेरोजगारी, भुखमरी, नशा, महंगाई और आत्महत्या बढ़ रही हैं।देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है जिससे आम जनता का घर चलना और मुश्किल हो गया है।

आज युवाओं को संगठित कर उनके मुद्दों को लेकर लड़ने की जरूरत है

भारत की जनवादी नौजवान सभा के राज्य अध्यक्ष सुरेश सरवाल ने कहा कि प्रदेश में लगातार बेरोजगार युवाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। बेरोजगारी ने तो कई वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिए है। जिसके कारण आज युवा हताश है और इस हताशा के कारण या तो वह नशे की तरफ जा रहे है या फिर आत्महत्या को अंजाम दे रहे है। आज युवाओं को संगठित कर उनके मुद्दों को लेकर लड़ने की जरूरत है।

भारत की जनवादी नौजवान सभा के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में बेरोज़गारी पर चर्चा करेगी

जिससे युवाओं की हताशा को रोका जा सकता है। मौजूदा प्रदेश सरकार ने अपनी 10 गारंटी में एक गारंटी यह भी दी थी कि हिमाचल में पांच लाख युवाओं को रोजगार दिया जायेगा। लेकिन अब तक बड़े स्तर पर कोई भी बड़ी भर्ती की घोषणा नहीं हुई है और युवाओं को रोजगार देने में यह सरकार असमर्थ है।

नौजवान सभा आगामी दिनों में अपने आंदोलन को और तेज करेगी

हर विभाग में हजारों पद रिक्त पड़े हैं। इसके साथ उन्होंने बताया कि भारत की जनवादी नौजवान सभा के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश में युवाओं के विभिन्न मुद्दों को लेकर व साथ ही साथ समाज के विभिन्न मसलों पर भी चर्चा की जाएगी। नौजवान सभा आगामी दिनों में अपने आंदोलन को और तेज करने के लिए इस दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में पूरी रूपरेखा भी तैयार करेगी।

see more..Himachal News: मैं विधायक, भले ही नारे लगायें मैं डरकर राजनीति नही करता

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib