विक्की जैन और अंकिता लोखंडे की पार्टी में पहुंचे Bigg Boss 17 के दो सदस्य

Bigg Boss 17

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Bigg Boss 17 : जैसा कि आप जानते हैं Bigg Boss 17 हाल ही में समाप्त हुआ है और इसे लेकर काफी चर्चा चल रही है। 105 दिनों के लम्बे सफर के बाद आखिर शो अपने अंतिम पड़ाव पर पंहुच गया और अब आखिर तक शो में टिकने वाले टॉप 5 सदस्य बाहर आने के बाद पार्टी करते नज़र आ रहे हैं। आपको बता दें अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फारूकी, अभिषेक कुमार, मन्नारा चोपड़ा और अरुण माशेट्टी टॉप में शामिल हैं। पिछले दिन मुनव्वर को डोंगरीवालों और मन्नारा को अपनी फैमिली के साथ स्पॉट किया गया।

वहीं अभिषेक अपने परिवार और दोस्तों के साथ ढोल नगाड़े पर थिरकते नज़र आए। इसी बीच अरुण, तहलका और समर्थ जुरेल के साथ नज़र आए। इसी के साथ Bigg Boss 17 की पॉपुलर जोड़ी अंकिता और विकी ने हाल ही में एक पार्टी का आयोजन किया।

Bigg Boss 17 से बाहर आने के बाद जमकर पार्टी कर रहे विकी

आपको बता दें जब से विकी Bigg Boss 17 से बहार आए हैं, उसके बाद से वह 3 पार्टियां कर चुके हैं और अंकिता बाहर आ जाने के बाद यह उनकी चौथी पार्टी थी। उन्होंने अपने घर पर इस पार्टी का आयोजन किया और और इस दौरान बिग बॉस के दो सदस्य भी विकी और अंकिता की पार्टी में शामिल हुए। आपको बता दें नाविद सोले, मनस्वी ममगई, मृणालिनी त्यागी और बिग बॉस 15 के सदस्य निशांत भट्ट भी इस पार्टी में नजर आए।

आपको बता दें Bigg Boss 17 का ख़िताब मुनव्वर फारूकी ने जीता है और वहीं अभिषेक कुमार फर्स्ट रनरअप रहे। वहीं सेकंड रनरअप मन्नारा चोपड़ा रहीं और अंकिता लोखंडे ने ग्रैंड फिनाले की रात चौथा स्थान प्राप्त किया। वोटों के आधार पर अरुण माशेट्टी आखरी स्थान पर रहे और बहार हो गए। मुनव्वर को बिग बॉस 17 की ट्रॉफी के साथ-साथ इनाम के रूप में 50 लाख रुपये और एक कार मिली है।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib