सरकार की इस योजना के तहत बिना गारंटी पाएं 10 लाख का Bank Loan, 24 से 70 साल वालों को मिल रहा यह लोन

Pradhan Mantri Mudra Yojana

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सरकार द्वारा सभी वर्ग के लोगों के कल्याण हेतु कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रह हैं। आज हम आपको सरकार द्वारा चलाई जा रही एक ऐसी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके तहत आपको खुद का बिज़नेस शुरू करने के लिए बिना किसी गारंटी के Bank Loan मिल सकता है। कई लोग खुद का बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं, लेकिन उनके पास इसके लिए पैसे नहीं होते। ऐसे में उनके पास बैंक से लोन लेने का विकल्प होता है, लेकिन इसके लिए बैंक द्वारा काफी सारे डॉक्यूमेंट्स की मांग की जाती है।

Bank Loan लेना एक काफी मुश्किल काम होता है और अक्सर बैंक द्वारा लोन देने के बदले में गारंटी की मांग की जाती है। लोगों की इस समस्या को हल करने और देश में बिजनेस को बढ़ावा देने हेतु केंद्र सरकार द्वारा एक योजना चलाई गई है, जिसका नाम Pradhan Mantri Mudra Yojana है। आपको बता दें इस योजना के तहत आप बैंक से बिना किसी गारंटी के 10 लाख रुपये तक का लोन प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप भी स्वयं का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आपको इस योजना के बारे में जानना चाहिए।

बिना गारंटी के मिल रहा 10 लाख का Bank Loan

आपको बता दें केंद्र सरकार द्वारा 2015 में इस योजना को शुरू किया गया था और इसके तहत सरकार बिना गारंटी के 50,000 से लेकर 10 लाख तक का लोन देती है। इसके लिए आपको किसी प्रकार की प्रोसेसिंग फीस या चार्जेस नहीं देने पड़ते। आप पब्लिक सेक्टर बैंक के अलावा कॉपरेटिव बैंक, स्मॉल फाइनेंस बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक और NBFCs से भी यह Loan उठा सकते हैं। बात करें ब्याज दर की तो यह अलग-अलग बैंकों में अलग-अलग होती है और आमतौर पर 10 से 12 फीसदी तक ब्याज वसूला जाता है।

आपको बता दें इस योजना के तहत तीन प्रकार के लोन ऑफर किये जाते हैं, जिनमें पहला शिशु लोन है। इसके तहत सरकार आपको अपना बिज़नेस शुरू करने के लिए 50,000 रुपये का लोन 5 साल के लिए बिना गारंटी के देती है। वहीं किशोर लोन के तहत आपको 50,000 से लेकर 5 लाख तक का लोन दिया जाता है। इसके अलावा तरुण लोन के तहत आपको सरकार 5 से 10 लाख तक का लोन प्रदान करती है।

इस प्रकार करें आवेदन

इस योजना के तहत 24 से 70 वर्ष का कोई भी भारतीय नागरिक लोन के लिए अप्लाई कर सकता है। इसके लिए आपको आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, एड्रेस प्रूफ आदि डाक्यूमेंट्स की आवश्यकता होगी। आवेदन के लिए आप mudra.org.in पर जाकर फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। फॉर्म भरने के बाद आपको इसे अपने नजदीकी सरकारी या प्राइवेट बैंक में जमा करवाना है।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib