केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को पटना के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे है इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ नेताओ और अधिकरियों से मुलाक़ात की है इस पर 24 अप्रैल को पंचायत राज दिवस के अवसर पर मधुबनी में होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वही केंद्रीय मंत्रीशिवराज सिंह चौहान ने ग्रामीण विकास की केंद्रीय योजना की समीक्षा की है। वही शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि प्रधानमंत्री यहाँ पधार रहे है तो बिहारवासियों को आवास की सौगात दी जा रही है।
बिहार वासियों को मिलेंगे 14 लाख मकान
शिवराज सिंह का कहना है की पिछले साल 7 लाख 90 हजार मकान प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बिहार के पात्र भाइयों-बहनों को दिए जा रहे है इससे आवास प्लस 2 सूचि तैयार की जा रही है उसमे लगभग 5 लाख 20 हजार मकान बचे है वही अब 5 लाख 20 हजार मकान और बिहार के कच्चे मकानों में रहने वाले भाई -बहनों को पक्के मकान बनाने के लिए दिए जा रहे है वही कुल मिलाकर 7-8 महीने में 14 लाख मकान बिहार के हमारे भाई-बहनों को मिल रहे हैं। प्रधानमंत्री के हाथों से 5 लाख 20 हजार नए मकान स्वीकृत किए जा रहे है उनके स्वीकृति पत्र और जो पहले से स्वीकृत है उन मकानों को बनाने के लिए अलग अलग राशि दी जा रही है वह क़िस्त सिंगल किल्क के माध्यम से हमारे भाई बहनों के खाते में भेजी जाएगी।
गरीबों को मकान के लिए मिलेगा पैसा
कृषि मंत्री ने बताया कि आज जो मकान स्वीकृत हुए हैं, उनकी लागत 8 हजार करोड़ रुपये है। ये राशि गरीब भाई-बहनों को मकान बनाने के लिए मिलेगी और भी अनेकों योजनाएं हैं, जिनमें जो अपना मकान बना चुके हैं, उनका गृह प्रवेश का कार्यक्रम भी होगा और बाकी कार्यक्रम भी पंचायत राज्य सम्मेलन के साथ-साथ बनाने की रचना अभी हो रही है।
बिहार में ग्रामीण विकास के लिए हो रहा है बेहतरीन काम
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने बैठक के बाद में मिडिया से बातचित करते हुए कहा है, मुझे ख़ुशी है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ग्रामीण विकास की हर योजना का यहां बहुत बेहतर और आदर्श क्रियान्वयन हो रहा है, मैं बिहार सरकार को बधाई देता हूँ। इन योजनाओ में लखपति दीदी कि योजना भी है अब तक 3 लाख से ज्यादा लखपति दीदी बन चुकी है और 20 लाख इसी वर्ष बनने का लक्ष्य है तो तेजी से हर कार्यक्रम को किर्यान्वयन करने का आदर्श पर काम हो रहा है वहीं केंद्रीय मंत्री राजीव ललन सिंह और बिहार के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे, जिनमें उपमुख्यमंत्रीगण और बिहार सरकार के मंत्री भी शामिल थे। शिवराज सिंह ने इनके साथ तैयारियों की व्यापक समीक्षा की जा रही है।







