देशभर में इन दिनों किसान आईडी का काम काफी जोरों से चल रहा है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि सभी किसान अपनी किसान आईडी बनवा लेवे। वही सोशल मीडिया पर उन्होंने इस बार की जानकारी दी है कि वह जल्द से जल्द किसानों से अपनी आईडी बनवा लेवे। आपको बता दे, प्रधानमंत्री किसान योजना समेत बाकी सरकारी किसान योजनाओं का फायदा लेने के लिए फार्मर आईडी या फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य है।
क्या है किसान आईडी
कृषि मंत्री ने एक्स पर लिखा है कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा Farmer ID बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है ताकि किसानों को खेती से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके। इसके साथ ही उन्होंने आगे लिखा है मैंने आज अपनी किसान आईडी बनवा ली है। मेरा सभी किसान भाई बहनों से आग्रह है कि बिना किसी देरी के किसान आईडी बनवा ले ताकि कृषि मंत्रालय की देख रेख में यह काम और तेजी से किया जा सके। किसान आईडी एक खास आधार-लिंक्ड डिजिटल आईडी है जो राज्य भूमि रिकॉर्ड से जुड़ी हुई है। यह डेमोक्राफिक डिटेल्स, उगाई जाने वाली फसलों और जमीन के मालिकाना हक जैसे महत्वपूर्ण डेटा को एक प्लेटफॉर्म पर लेकर आती है।
सरकार के द्वारा तय किया गया टारगेट
सरकार की इस योजना का मुख्य उद्देश्य 2027 तक 11 करोड़ किसानों के लिए किसान आईडी बनाना है वही वित्तीय वर्ष 2024 -25 के लिए सरकार ने 6 करोड़ किसानों का लक्ष्य तय किया है। वही 2025-26 में तीन करोड़ और 2026-27 में दो करोड़ किसानों का टारगेट है। इस प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए केंद्र ने राज्यों में कैंप-मोड रजिस्ट्रेशन अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया है।
कर्नाटक के FRUITS से प्रेरित
किसानों का डिजिटल डेटाबेस बनाने की केंद्र की पहल कर्नाटक के FRUITS सॉफ्टवेयर से प्रेरित है। यह सिस्टम आधार का प्रयोग करके बिना रजिस्ट्रेशन को सक्षम बनाती है। इसके साथ ही मालिकाना हक को प्रमाणित करने के लिए राज्य के डिजिटाइज किए गए लैंड रिकॉर्ड के साथ इसे इंटीग्रेट किया जाता है।
FRUITS प्लेटफॉर्म के जरिए किसानों को काफी ज्यादा फायदा हो रहा है ऐसे पीएम किसान योजना के तहत नकद प्रोत्साहन, फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य भुगतान, विशेष वित्तीय सहायता कार्यक्रम और जाती प्रमाण पत्र और राशन कार्ड के लिए सुव्यवस्थित प्रमाणीकरण शामिल है।







