केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों और किसान संगठनों के सदस्यों से चर्चा की है। शिवराज सिंह चौहान ने किसान महापंचायत के प्रमुख और उनके संघ के अलग अलग राज्यों के अनेकों किसान प्रतिनिधियों और किसानों का जोरदार स्वागत किया है वही किसान संगठनों ने कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की है।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा आज मेरा सौभाग्य है कि किसान महापंचायत के प्रमुख रामपाल सिंह और उनके संघ के अलग-अलग राज्यों के अनेकों किसान प्रतिनिधियों से बातचीत हुई है हमने कई चीजों पर गहराई से चर्चा की है वही किसानों से चर्चा के दौरान राज्य सरकारों और केंद्र सरकार से संबंधित मुद्दे भी सामने आए है उन पर गहराई और गंभीरता से विचार करेंगे। कृषि मंत्री होने के नाते मैं पूरा प्रयत्न करूंगा कि किसान कैसे आगे बढ़ें व कृषि क्षेत्र की हालत कैसे ठीक हो।
उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी किसान हितैषी हैं। जिन्होंने किसानों के साथ चर्चा कर उनकी समस्याओं को सुलझाने का पर्यटन किया है वही शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसान किसान महापंचायत के प्रमुख रामपाल सिंह ने कहा कि किसान के लिए काम हो। किसानों ने अनेकों सार्थक मुद्दे भी उठाए है वही प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कई चीजें हो रही हैं। किसानों के हित में पिछले दिनों लगातार अनेकों फैसले किये गये हैं जैसे कृषि विकास योजना में लचीलापन- इसमें प्रावधान किया है कि जिस राज्य के लिए जो योजना उपयुक्त हो वह वहीं काम करे। ऐसी कई चीजों पर काम हुए हैं और ऐसी कई चीजों पर काम होने की आवश्यकता है। किसानों ने फसल बीमा योजना सहित कई चीजों की तरफ ध्यान आकर्षित किया है। इसके साथ ही हम पूरी समस्याओं को जड़ से खत्म करने का प्रयास करेंगे।







