Mandi: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीय ने द्रंग भाजपा कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव जीत के लिए दिए दिशा निर्देश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीय ने द्रंग भाजपा कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव जीत के लिए दिए दिशा निर्देश

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के साथ बिजनी में भाजपा मंडल द्रंग की बैठक में भाग लिया। जहां स्थानीय विधायक पूर्ण चंद ठाकुर ने सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया। जयराम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कसने का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा के लिए सत्ता सेवा का माध्यम और कांग्रेस के लिए रेवड़ियां बांटने का साधन है। हमारी सरकार ने बिना किसी भेदभाव के समूचे प्रदेश का विकास किया है। आज यहां अगर विकास नहीं किया होता तो कांग्रेस का विधायक कौल सिंह ही होता लेकिन हैरानी की बात है कि यही सबसे ज्यादा शोर मचाते रहे कि प्रदेश में धर्मपुर और सराज के अलावा कहीं विकास नहीं हुआ और आज वे खुद दूसरी बार हारकर घर बैठ गए हैं। यहां की जनता ने पूर्ण चंद ठाकुर को अपनी सेवा के लिए जिताकर भेजा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राष्ट्रीय महत्व के दिन भी सार्वजनिक मंचों से राजनीतिक बयानबाजियां कर रहे हैं जो दुर्भाग्यपूर्ण है। एक नए नवेले मंत्री पहले अपने विभाग को ढंग से समझ लें और उसके बाद ही हमारे ऊपर बयानबाजी करें तो बेहतर होगा। आज सड़कों की दशा बहुत अच्छी हो चुकी है।वहीं केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों में मंडी संसदीय सीट को सबसे अधिक मतों से हम कार्यकर्ताओं के सहयोग से जीतेंगे। मैंने दो दिनों में इस बात को महसूस किया है कि यहां कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश और जुनून है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस सरकार को चेतावनी दी है कि केंद्र की आयुष्मान भारत योजना पर राजनीति ना करें। ऐसा आभास हो रहा है कि राज्य सरकार आयुष्मान भारत योजना को ठंडे बस्ते में डालने जा रही है। उन्होंने कहा कि गरीब लोगों के हितों पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता कभी हारता नहीं है। या तो वह जीतता है या फिर सीखता है। कल्याणकारी राज्य की परिकल्पना भाजपा करती है जबकि अन्य दलों के लिए देश प्रथम के बजाय सत्ता सर्वोपरि होती है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज नेरचौक में 15 करोड़ की व्यवस्था इसलिए की गई है कि इसमें मंडी जिला के लोगों का हित है। हालांकि यह कार्य प्रदेश सरकार का था लेकिन यहां के लोगों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए केंद्र की ओर से पैसे की व्यवस्था की गई है क्योंकि हमारे लिए सत्ता नहीं जनता के लिए जिम्मेदारी निभाना प्रमुख है। जितना कर सकते हैं उतना ही हम कहते हैं। आने वाले दिनों में फिर यहां का प्रवास करता रहूंगा।

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib