केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया करेंगे ₹100 करोड़ की लागत से बने ईएसआई अस्पताल का उद्घाटन, कालअंब क्षेत्र को मिलेगी बड़ी सौगात

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Anjul Tyagi

कालाअंब: झिरीवाला, काला अंब में ₹100 करोड़ की लागत से निर्मित अत्याधुनिक ईएसआई अस्पताल का उद्घाटन 31 मई 2025 को प्रातः 9:30 बजे केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया द्वारा किया जाएगा। यह अस्पताल क्षेत्रीय श्रमिकों, उनके परिवारों एवं स्थानीय जनता के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का नया केंद्र होगा।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं नाहन के पूर्व विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने कहा, “मैं इस अस्पताल के निर्माण पर हार्दिक खुशी व्यक्त करता हूँ। यह क्षेत्र के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस अस्पताल की जरूरत को लेकर कई सालों से आवाज उठाई जा रही थी, और आज इसका साकार होना एक बड़ी उपलब्धि है।” डॉ. बिंदल ने कहा कि यह अस्पताल न केवल औद्योगिक क्षेत्र के श्रमिकों के लिए वरदान साबित होगा, बल्कि आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों को भी अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। उन्होंने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया और इसे स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Dr Rajeev Bindal, BJP President Himachal Pradesh
Dr Rajeev Bindal, BJP President Himachal Pradesh

सुरेश कश्यप, सांसद, Shimla ने कहा:“काला अंब में ₹100 करोड़ की लागत से बने इस अत्याधुनिक ईएसआई अस्पताल का उद्घाटन क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और लाभकारी साबित होगा। इससे न केवल श्रमिकों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि यह क्षेत्र की समग्र सामाजिक एवं आर्थिक प्रगति में भी मदद करेगा। मैं केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का इस पहल के लिए आभार व्यक्त करता हूँ। यह अस्पताल हमारे क्षेत्र के विकास में एक नया अध्याय जोड़ेगा।”

Shri Suresh Kasyap, MP Simala HP
Shri Suresh Kashyap, MP Simla HP

उमेश गर्ग, अध्यक्ष, Chamber of Commerce, काला अंब ने कहा:“ईएसआई अस्पताल का काला अंब में उद्घाटन हमारे क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इससे न केवल श्रमिकों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि यह स्थानीय उद्योग और व्यवसायों के लिए भी एक मजबूती का आधार बनेगा। स्वस्थ और सक्षम कार्यबल से ही हमारा आर्थिक विकास संभव है। मैं प्रधानमंत्री मोदी जी और केंद्र सरकार को इस महत्वपूर्ण परियोजना को पूरा करने के लिए धन्यवाद देता हूँ। हमें विश्वास है कि यह अस्पताल हमारे क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक दोनों ही क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव लाएगा।

संजय सिंगला, अध्यक्ष, लघु उद्योग भारती, काला अंब ने कहा “काला अंब क्षेत्र के विकास में ईएसआई अस्पताल का निर्माण एक मील का पत्थर साबित होगा। यह अस्पताल न केवल श्रमिकों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देगा, बल्कि स्थानीय उद्योगों और छोटे व्यवसायों के लिए भी विश्वास की नई किरण लेकर आएगा। स्वस्थ कार्यबल से ही उद्योग समृद्ध होते हैं और हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत होती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्र सरकार के इस कदम से क्षेत्र की जनता को बड़ी राहत मिलेगी। मैं सभी से आग्रह करता हूँ कि इस अस्पताल के उद्घाटन समारोह में भाग लेकर इस ऐतिहासिक अवसर को सफल बनाएं।”

केशव सैनी, अध्यक्ष, फार्म एसोसिएशन, काला अंब ने कहा:“ईएसआई अस्पताल का काला अंब में उद्घाटन हमारे किसानों और ग्रामीण समुदाय के लिए बेहद सकारात्मक विकास है। इस अस्पताल से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा, जिससे किसान और उनकी families बेहतर इलाज पा सकेंगे। स्वस्थ किसान ही अच्छे उत्पादन और समृद्धि की नींव रखते हैं। मैं केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी जी को इस महत्वपूर्ण पहल के लिए धन्यवाद देता हूँ। हमें उम्मीद है कि यह अस्पताल हमारे क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा।”

कालाअंब में पत्रकारिता के 13 वर्षों के अनुभव के साथ  2012 में इस क्षेत्र में रिपोर्टिंग शुरू की थी, तब ईएसआई अस्पताल की मांग जोरशोर से उठ रही थी। मैंने इस जरूरत को प्राथमिकता देते हुए कई वर्षों तक रिपोर्टिंग की। आज इसका परिणाम सामने आना, इस क्षेत्र के लिए एक बड़ी सफलता और उम्मीद की किरण है। यह अस्पताल क्षेत्र की आर्थिक एवं सामाजिक प्रगति में भी अहम भूमिका निभाएगा, क्योंकि स्वस्थ समाज ही सशक्त राष्ट्र की नींव है। स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और उद्योग जगत के प्रतिनिधि उद्घाटन समारोह में भाग लेकर इसे यादगार बनाएंगे।

Read More..अगली गलती पर पाकिस्तान में नहीं मिलेंगे जनाज़े उठाने और उन पर रोने वाले: अनुराग सिंह ठाकुर

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib