केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को विदिशा कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति की समीक्षा बैठक में शामिल हुए है इस बैठक में सभी जनप्रतिनिधि और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। वही केन्द्रीय मंत्री ने बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, दीन दयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मृदा स्वास्थ कार्ड, स्वामित्व योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन और आयुष्मान भारत योजना समेत जिले में क्रियान्वित सभी योजनाओं और गतिविधियों की चर्चा की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने सभी अधिकरियों को योजना से जुड़े निर्देश भी दिए।
कृषि चौपाल कार्यक्रम का शुभारंभ
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को विदिशा के कलेक्ट्रेड सभाकक्ष में जनप्रतिनिधियों और जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कृषि चौपाल कार्यक्रम का पहला एपिसोड देखा। दरअसल, कृषि विभाग और केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तय किया था कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए मोदीजी के मन बात की तर्ज पर किसानों के लिए कार्यक्रम प्रारंभ किया जाएगा। इस कार्यक्रम की एपिसोड को शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा से देखा। इस दौरान शिवराज सिंह ने कहा कि कृषि चौपाल का आज शुभारम्भ हुआ है, जिसमें किसान और वैज्ञानिकों ने बैठकर चर्चा कि। इसके साथ ही किसानो ने सवाल पूछे और वैज्ञानिकों ने उनके जवाब दिए। कृषि चौपाल का उद्देश्य ये है कि विज्ञान और किसान का, लैब और लैंड का, जमीन और प्रयोगशाला का संबंध जुड़ सके। कार्यक्रम 7 दिसंबर से प्रारंभ हुआ है और हर माह के पहले शनिवार को कृषि चौपाल कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा।
विदिशा, कृषि के क्षेत्र में बनेगा आइडियल
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, विदिशा कृषि के क्षेत्र में आइडियल बने और कृषि के साथ-साथ जो कृषि से जुड़ी गतिविधियां हैं, चाहे वो पशुपालन हो, कृषि का विविधीकरण हो, फलों की खेती, फूलों की खेती, सब्जियों की खेती, औषधि की खेती, कृषि वानिकी समेत सभी पर विचार कर योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन और आगे हम कौन कौनसी योजनाएं बना सकते हैं इस पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि, पहले कलेक्टर की लीडरशिप में जिले के अधिकारी विचार करेंगे, जनप्रतिनिधि अपनी तरफ से उसमें योगदान देंगे और कृषि से जुड़े सभी लोगों को भी जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि, बैठक में हम सभी लोगों ने मिलकर तय किया कि, विदिशा, विकास की दृष्टि से और नए आयाम छूए। समृद्ध, विकसित विदिशा के निर्माण के लिए योजनाए चलाई जा रही है।







