Upcoming Cars: आने वाले 3 से 4 महीनों में मारुती सुजुकी अपने पोर्टफोलियो में शामिल करने जा रही है MG Windsor EV जैसी गाड़ियां, देखिए डिटेल्स

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मारुति सुजुकी, हुंडई, टाटा, महिंद्रा, किआ, एमजी और होंडा जैसी कार निर्माता इस वर्ष के बचे हुए समय में कई नए प्रोडेक्ट पेश करने की तैयारी में जुट गयी है। त्यौहारी सीज़न का लाभ उठाने के लिए कंपनियां अपने पोर्टफोलियो में एक से बढ़कर एक सेगमेंट ला रही है। हमारी लिस्ट में MG Windsor EV से लेकर Tata Curvv ICE तक शामिल है।

MG Windsor EV
इंडियन मार्केट में MG Windsor EV की 11 सितम्बर से होने जा रही है। यह एक मध्यम आकार की इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर होगी। जिसमें एसयूवी और सेडान की खूबियां होगी। इसमें एक बड़ा इंटीरियर, पीछे की तरफ झुकने वाली सीट और पैनोरमिक ग्लास रूफ और कई एडवांस जैसे फीचर्स मिल जाते है। यह एक बार चार्ज करने पर 500 किमी तक की रेंज देती है। वही एमजी अपनी फ्लीट में इसे ZS EV से नीचे और Cloud EV के ऊपर प्लेस करेगी।

Hyundai Alcazar Facelift
Hyundai की ओर से 9 सितंबर को Alcazar Facelift लॉन्च की जाएगी। इसकी तस्वीरें पहले ही सामने आ चुकी हैं। इसके डिजाइन और फीचर्स में काफी बदलाव किए गए है। 2024 Hyundai Creta से प्रेरणा लेते हुए इस नई थ्री-रो SUV में लेवल 2 एडास और 70 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर भी मिलेंगे। इसमें 1.5L डीजल और 1.5L टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्प जारी रहेंगे।

Tata Curvv ICE
ICC इंजन वाली टाटा कर्व 3 सितम्बर को बिक्री के उपलब्ध होगी। इसमें 1.2 लीटर रेवोट्रॉन पेट्रोल, 1.2 लीटर जीडीआई पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन दिया गया है। यह हाल ही में लॉन्च की गई कर्व ईवी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के साथ आएगी। इंडियन मार्केट में इसका सीधा मुकाबला Citroen Besalt से होगी, इसे भी हाल ही में लॉन्च किया गया है।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib