website average bounce rate
Search
Close this search box.

US Election : ट्रंप और हैरिस को मिले बराबर वोट, जानिए अब कैसे होगा विजेता का फैसला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमेरिकी चुनाव में इस बार डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है कहा जा रहा है दोनों के बीच बराबरी का मुकाबला है। यदि किसी भी उम्मीदवार को चुनाव में स्पष्ट बढ़त नहीं जताई तो मुकाबला टाई भी हो सकता है हालाँकि ये सब नतीजों के पहले कहना काफी मुश्किल है। अमेरिका में 1800 के बाद कभी ऐसी स्थिति नहीं आई है। अब साल 224 में पहले बार टाई की स्थिति बनी है। वही राष्ट्रपति बनने के लिए 240 इलेक्टोरल वोटों की जरूरत होती है। अगर इतने वोट नहीं मिलते तो राष्ट्रपति का चयन कैसे होगा? इसके बारे में जानते हैं।

नया राष्ट्रपति 538 सदस्यीय इलेक्टोरल कॉलेज से चुना जाएगा। हर राज्य के वोट उसके प्रतिनिधि का फैसला करेंगे। दो सीनेटरों के अलावा जनसंख्या के आधार पर प्रतिनिधि जीतकर सदन पहुंचेंगे। हर राज्य में वोटों की संख्या अलग होती है। मेन और नेब्रास्का राज्य में अलग नियम हैं। वहीं, अन्य राज्यों में विजेता को ही सब कुछ माना जाता है। यहां जो उम्मीदवार अधिक लोकप्रिय वोट हासिल करता है। उसे ही सारे इलेक्टोरल वोट दे दिए जाते हैं।

एक उदाहरण के रूप में फ्लोरिडा की बात करते हैं। यहां कांग्रेस प्रतिनिधित्व के कुल 29 वोट हैं। जिसमें 2 सीनेटर और 27 प्रतिनिधि शामिल हैं। वोटिंग के दिन मतदाता राष्ट्रपति के लिए वोट डालते हैं। यहां ट्रंप को 50 लाख वोट मिलते हैं और कमला हैरिस को 48 लाख। इस हिसाब से लोकप्रिय वोटों का विजेता ट्रंप को घोषित किया जाएगा। यहां लागू ‘विनर टेक्स ऑल’ का अर्थ है कि सभी 29 वोट जीतने वाले कैंडिडेट के खाते में जोड़े जाएंगे। राष्ट्रीय लोकप्रिय वोटों की परवाह किए बिना जो कैंडिडेट 270 इलेक्टोरल वोट हासिल करेगा, वही राष्ट्रपति बनेगा।

यदि कोई उम्मीदवार 269 वोट हासिल कर लेता है या दोनों के वोट 269-269 हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में फैसला कांग्रेस के जरिए होता है। अमेरिकी सदन संविधान के हिसाब से प्रेसिडेंट चुनती है। प्रतिनिधि सभा प्रेसिडेंट चुनेगी और सीनेट वाइस प्रेसिडेंट। अगर मुकाबला टाई हुआ तो अगले साल 6 जनवरी को स्पेशल चुनाव होगा। जिसमें प्रत्येक राज्य का प्रतिनिधि राष्ट्रपति चयन के लिए वोटिंग करेगा। आखिरी बार 1800 यानी 224 साल पहले थॉमस जेफरसन और जॉन एडम्स में मुकाबला टाई रहा था।

 

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib

2024 में भारत के प्रधान मंत्री कौन होंगे ?
  • नरेन्द्र दामोदर दास मोदी 47%, 98 votes
    98 votes 47%
    98 votes - 47% of all votes
  • राहुल गाँधी 27%, 56 votes
    56 votes 27%
    56 votes - 27% of all votes
  • नितीश कुमार 22%, 45 votes
    45 votes 22%
    45 votes - 22% of all votes
  • ममता बैनर्जी 4%, 9 votes
    9 votes 4%
    9 votes - 4% of all votes
Total Votes: 208
December 30, 2023 - January 31, 2024
Voting is closed