पोल्ट्री की हर छोटी-बड़ी जानकारी से जुड़ा एक बड़ा कार्यक्रम जल्द ही चंडीगढ़ में होने वाला है। इस कार्यक्रम में देशभर के पोल्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट, डॉक्टर, साइंटिस्ट, बिजनेसमैन और पोल्ट्री फार्मर शामिल होंगे वही एक दिन के इस कार्यक्रम में दिनभर पोल्ट्री फार्मिंग और पोल्ट्री बाजार से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी। इसके साथ ही केन्द्रीय रोड और ट्रांसपोर्ट, हाइवे मंत्री नितिन गडकरी, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री हॉयर एजुकेशन, महीपाल ढांढा समेत केन्द्रीय पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के अफसर पोल्ट्री सेक्टर में सरकार की भूमिका और उसकी योजनाओं को रखेंगे।
अगर आप किसी भी पोल्ट्री सेक्टर से जुड़े है तो ये कार्यक्रम आपके लिए बेहद लाभदायक होने वाला है। वही वेट्स इन पोल्ट्री की तरफ से आयोजित होने वाले नेशनल सिम्पोजियम है। अगर आप अपना कोई भी मजबूत बिजनेस शुरू करना चाहते है तो दुसरो को रोजगार देने के बारे में सोच रहे है वही पोल्ट्री फार्मिंग इसके लिए अच्छा विकल्प है। इससे न सिर्फ आपकी कमाई होगी बल्कि दूसरों को रोजगार भी मिलेगा। इसके साथ ही आप सिम्पोजियम के ऑफिशियल मीडिया पार्टनर किसान तक पर पढ़ सकते हैं। वही किसान इसे यूट्यूब के जरिए लाइव भी देख सकते है।
7 मई को चंड़ीगढ़ में होगी नेशनल सिम्पोजियम
7 मई को नेशनल सिम्पोजियम का शुभारंभ होटल हयात, चंडीगढ़ में होगा. इस सिम्पोजियम का विषय दॉ पोल्ट्री सम्मिट: इन्नोवेट, इंटीग्रेट और थ्रिव रखा गया है। इस कार्यक्रम में अलका उपाध्याय सेक्रेटरी, वर्षा जोशी एडीशनल सेक्रेटरी केन्द्रीय पशुपालन और डेयरी मंत्रालय शामिल होंगे वहीं डॉ. अभिजीत मित्रा, एनिमल हसबेंडरी कमिश्नर और डॉ. एसके दत्ता, ज्वाइंट कमिश्नर केन्द्रीय पशुपालन और डेयरी मंत्रालय भी रहेंगे।
पोल्ट्री के ये दो बड़े बिजनेसमैन भी होंगे
पोल्ट्री कारोबार को ऊंचाईयों पर कैसे ले जाया जा सकता है, कारोबार को बढ़ाने के लिए क्या करना चाहिए, कुछ ऐसे ही और भी खास जानकारी देने और पोल्ट्री से जुड़ी शंकाओं का समाधान करने के लिए बलराम सिंह यादव, एमडी गोदरेज एग्रोवेट लिमिटेड, मुम्बई और सुरेश रायडू चित्तूरी, चेयरमैन, इंटरनेशनल ऐग कमीशन और एमडी श्रीनिवासा ग्रुप, हैदराबाद भी इस सिम्पोजियम का खास हिस्सा होंगे। इसके साथ ही बीते दो साल से पोल्ट्री के लिए एक खास मंच तैयार कर रही वीआईपी के प्रेसिडेंट डॉ. अजय देशपांडे भी इसका अहम हिस्सा होंगे







