अक्टूम्बर महीना अपने मध्य में है, कुछ ही दिनों में सर्दियों की शुरुआत होने वाली है। जब सर्दियों का मौसम शुरू होता है तो सर्दी खांसी की समस्या होना आम बात होती है। ऐसे में खुद को सुरक्षित रखना महत्वपूर्ण हो जाता है। लोग थोड़ी ही सर्दी जुकाम होने पर सीधे दवाइयां लेने लगते है इससे बचने के लिए आज हम आपको कुछ सिंपल और असरदार घरेलू नुस्खा बता रहे है जो आपकी आसानी से मदद करेगा।
घरेलू नुस्खे से दूर भगाएं सर्दी-खांसी
चाय-
अगर आपको जुकाम और खांसी, दोनों हो रही हैं तो अपनी चाय में अदरक डालकर पीना शुरू कर दें।
अदरक का काढ़ा-
सर्दी जुकाम होने पर आप अदरक का काढ़ा बनाकर भी पी सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको एक पैन में पानी गर्म करना होगा, इसके बाद इसमें अदरक के छोटे-छोटे टुकड़े डालकर उबाल ले। इसे आप ऐसे ही पी सकते हैं या फिर शहद मिलाकर भी पी सकते हैं। अदरक में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो आपको फ्लू और सर्दी-खांसी से लड़ने में मदद करते हैं।
गर्म पानी के गरारे करें-
अगर गले में खराश है तो हल्के गुनगुने पानी में काला नमक मिलाकर, उस पानी से गरारे करना फायदेमंद होगा। ऐसा करने से गर्माहट भी मिलेगी और गले में बने कीटाणु भी नष्ट होंगे।
हल्दी दूध पिएं-
मौसम में हड्डियों और मांसपेशियों के दर्द से परेशान हैं तो हल्दी और अदरक का दूध पिएं। इसे बनाने के लिए आपको दूध में कच्ची हल्दी, अदरक, लौंग, दालचीनी और काली मिर्च का पाउडर मिलाकर अच्छे से उबालना होगा। इस तरीके से बनाया हुआ हल्दी दूध किसी दवा से कम नहीं होता, इसे बुखार में पीना भी फायदेमंद होता है।
तुलसी-अदरक का काढ़ा लेवे
इस काढ़े को बनाने के लिए सबसे पहले एक गिलास पानी को सॉसपैन में डालकर गर्म करें, इसके बाद इसमें काली मिर्च, लौंग, दालचीनी, अदरक, अजवाइन और तुलसी के पत्तों को मिलाकर 5 से 7 मिनट तक उबालना होगा। इसके बाद शहद मिलाकर गरमागरम पिएं।
आंवले का जूस पिएं
इसे जूस का सेवन करने से इम्युनिटी स्ट्रांग होती है।
सफाई
घर की साफ सफाई करना बेहद जरुरी है।







