Vitamin B12 Deficiency Symptoms : कमजोर याददाश्त से लेकर थकान तक शरीर में दिखने लगे इस तरह के लक्षण, तो शरीर में हो सकते है विटामिन बी 12 की कमी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

शरीर को सेहतमंद रखने के लिए जरूरी पोषण की जरूरत होती है। पोषण खाने पीने से मिलता है। इनमें विटामिन्स, मिनरल्स, प्रोटीन जैसे तत्व शामिल होते है। वही विटामिन बी-12 हमारे शरीर के लिए सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। इसकी कमी होने से डीएनए का विकास प्रभावित होता है। इसके कम होने से एनीमिया और दिमाग से जुड़ी बीमरियां हो सकती है वही विटामिन बी-12 की कमी से याददाश्त कमजोर हो सकती है। थकान भी इस तत्व की कमी का एक संकेत है।

विटामिन बी-12 की कमी के अनोखे संकेत
पैरों में चींटी काटने जैसा महसूस होना
आपको बता दे, पैरों में चींटी काटने जैसी झनझनाहट होती है, तो विटामिन बी-12 की कमी का संकेत होता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इस विटामिन के कम होने से मांसपेशियों में भी कमजोरी हो सकती है।

लगातार थकान महसूस होना
विटामिन बी-12 की कमी से शरीर में रेड ब्लड सेल्स की कमी होने लग जाती है जिससे शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई कम होने लगती है जिस कारण इंसान बार बार थकान होने लगती है वही भले आपने पर्याप्त आराम किया हो या न हो।

याददाश्त कमजोर होना
शरीर में बी-12 की कमी से ब्रेन का न्यूरोट्रांसमीटर सही से वर्क नहीं कर पाता है, जिससे फोकस करना मुश्किल हो जाता है और भूलने की आदत बढ़ जाती है। यह समस्या अगर लंबे समय तक रहे, तो डिमेंशिया जैसी स्थितियां भी पैदा हो सकती हैं। इस संकेत का भी विटामिन बी-12 की कमी से गहरा संबंध है।

स्किन का रंग
रेड ब्लड सेल्स की कमी के कारण स्किन पीली या फीकी नजर आने लगती है इसे मेडिकल भाषा में पेरनीसियस एनीमिया के नाम से जाना जाता है, जो बी-12 की कमी का एक प्रमुख संकेत है। अगर अचानक आपकी त्वचा का रंग उड़ने लगा है या बदलने लगा है, तो यह भी इशारा है कि आपको विटामिन बी-12 की जांच करवानी चाहिए।

हार्ट हेल्थ
अगर आप दिल की समस्याओं जैसे धड़कने तेज होना, थोड़ा चलने पर भी अचानक हांफने लगते हैं, तो यह भी संकेत है कि शरीर में बी-12 कम है।

विटामिन B12 की कमी होने पर क्या करे ?
विटामिन बी-12 की कमी से संबंधित ये संकेत अगर आपको भी महसूस हो रहे हैं, तो आपको डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत है। आप शुरुआती जांच के लिए सीबीसी टेस्ट करवा सकते हैं। आपको अपने हीमोग्लोबिन की जाँच करवानी जरूरत है।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib