दही हमारे शरीर में लोगो की डाइट बढ़ाने के लिए स्पेशल फ़ूड है। दही को नाश्ते के साथ में लांच या फिर कोई अन्य व्यंजन में खा सकते है। दही में गुड बैक्टीरिया और प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो हमारे पेट और ओवरऑल हेल्थ के लिए अच्छे होते हैं। विटामिन बी12 एक ऐसा विटामिन है जिसकी कमी से हमारा शरीर में कमजोरी आने लगती है ऐसे में शरीर को इस तत्व की कमी से बचाना बेहद जरूरी हो जाता है। विटामिन बी 12 के लिए दही के साथ साथ कुछ चीजों को मिलाकर खा सकते है ऐसे में आइए जान लेते है इन फूड्स के बारे में जान लेते है।
दही है सुपरफूड
दही डेयरी प्रोडक्ट है, जो अपने आप में ही विटामिन बी-12 का एक प्रमुख सोर्स है। अगर आप इसे भी रोजाना खाते हैं, तो बी-12 की पूर्ति हो सकती है। अगर आप जल्दी इस तत्व की कमी को पूरा करना चाहते हैं, तो इन चीजों के साथ दही खाएं।
दही और गुड़
यह ऐसा कॉम्बिनेशन है जो एनीमिया की कमी को पूरा करता है क्योकि इसमें गुड़ आयरन का सोर्स होता है और दही, विटामिन सी के साथ में कैल्शियम का सोर्स होता है दोनों को हर रोज खाने से शरीर में कभी भी विटामिन बी 12 की कमी नहीं होती है।
दही और सब्जियां
दही के साथ कुछ सब्जियों जैसे पालक और चुकंदर खाने से शरीर में विटामिन बी-12 की कमी को पूरा किया जा सकता है। आप दही में पुदीना मिलाकर भी खा सकते हैं, इससे भी बी-12 की कमी दूर होती है।
दही खाने के अन्य फायदे
दही खाने से विटामिन बी-12, बी-6 और विटामिन-सी भी शरीर को मिलता है।
दही कैल्शियम का भंडार है, साथ ही प्रोटीन का भी सोर्स है।
दही में पाए जाने वाले प्रोबायोटिक्स इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं।